Skip to main content

ताजा खबर

John Abraham के साथ Hardik Pandya और Krunal Pandya ने की मुलाकात- अचानक तीनों क्यों दिखे साथ?

John Abraham with Hardik Pandya & Krunal Pandya (Source X)

बॉलीवुड ऐक्टर जॉन अब्राहम इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘वेदा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘वेदा’ ने रिलीज के पहले दिन देशभर में 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने हिंदी में 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि तमिल और तेलुगु में फिल्म ने 50-50 लाख रुपये की कमाई की।

इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। वेदा फिल्म का बजट 60 करोड़ है। फिल्म ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि जॉन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ से बेहतर शुरुआत की है।

अपनी फिल्म को लेकर जॉन अब्राहम आए दिन पॉडकास्ट और शो पर जा रहे हैं। इसी बीच उनकी मुलाकात टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या से हुई। इन दोनों के मुलाकात की तस्वीर इंटरनेट पर काफी शेयर की जा रही हैं।

देखें तस्वीर- John Abraham with Hardik Pandya & Krunal Pandya 

John Abraham with Hardik Pandya & Krunal Pandya 🌟 pic.twitter.com/NtMIzzQ36g

— Johns. (@CricCrazyJohns) August 20, 2024

हार्दिक पांड्या फिलहाल रेस्ट पर हैं  

श्रीलंका दौरे के बाद हार्दिक को बाकी सीनियर खिलाड़ियों के साथ आराम करने का मौका दिया गया है। इस बीच हार्दिक हाल ही में छुट्टियाँ मनाने के लिए इधर-उधर घूम रहे हैं और उनकी तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।

रिपोर्ट है कि हार्दिक घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे। लेकिन वह टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल हो सकते हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर, दूसरा टी20 9 अक्टूबर को हैदराबाद और तीसरा टी20 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक ने किया शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या को काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन फिर ऑलराउंडर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया।

फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते हुए 16 रन का बचाव कर हार्दिक पांड्या ने टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। हार्दिक ने टूर्नामेंट में बल्ले से 48 की औसत और 151.57 के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए 8 मैचों में 17.36 की ओसत से 11 विकेट लिए थे।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...