Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ऑस्ट्रेलिया टीम में स्टीव स्मिथ को नहीं मिली थी जगह, अब अनुभवी खिलाड़ी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ऑस्ट्रेलिया टीम में स्टीव स्मिथ को नहीं मिली थी जगह, अब अनुभवी खिलाड़ी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Steve Smith (Photo Source: X/Twitter)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और USA में खेला गया था। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ऑस्ट्रेलिया टीम में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को शामिल नहीं किया गया था। बता दें, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है, हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी बल्लेबाज को शामिल ना करके ज्यादा से ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजों को स्क्वॉड में जगह दी।

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा और सेमीफाइनल से पहले सुपर 8 में उन्हें अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। हाल ही में स्टीव स्मिथ ने टी20 टीम में जगह ना मिलने को लेकर अपना पक्ष रखा है।

फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘अगर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात की जाए तो मुझे नहीं पता यह कहां जा रहा है? वो लोग कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहते थे और यह ठीक है। टीम मैनेजमेंट मजबूत खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड में जगह देना चाहते हैं जो आक्रामक क्रिकेट खेल सके। यह बात मैं काफी अच्छी तरह से जान चुका हूं। मुझे इससे कोई मतलब नहीं है। मेरा सिर्फ यही काम है कि खुद को मुझे और बेहतर करना है।’

आईपीएल में एक और मौके का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं: स्टीव स्मिथ

हाल ही में खत्म हुए मेजर लीग क्रिकेट में स्टीव स्मिथ ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। यही नहीं शानदार बल्लेबाज की कप्तानी में वॉशिंगटन फ्रीडम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। स्मिथ ने वाशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए 148 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए थे।

शानदार बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘मैं यही चाहता हूं कि मुझे आईपीएल में एक और मौका मिले। मेरा टी20 क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और मैं यही चाहता हूं कि अपना नाम आगामी टूर्नामेंट में शामिल करूं और इसका लुफ्त उठाऊं।’

इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सीजन में स्टीव स्मिथ ने आखिरी बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया था। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 2021 सीजन में खेलते हुए देखा गया था। अनुभवी बल्लेबाज ने 103 आईपीएल मुकाबलों में 128.09 के स्ट्राइक रेट से 2485 रन बनाए हैं। उनके नाम 11 अर्धशतक और एक शतक भी है।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...