Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni और Suresh Raina ने 15 August के दिन एक साथ क्यों लिया था संन्यास? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

MS-Dhoni-and-Suresh-Raina (Pic Source-X)

15 अगस्त 2020, यानी की आज से ठीक चार साल पहले शाम को 7 बजकर 29 मिनट पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक ट्वीट करके अपने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था। यही वो समय था जब एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वहीं, धोनी के संन्यास के कुछ देर बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी संन्यास का एलान कर दिया था। दोनों के इस फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।

धोनी और रैना दोनों साथ में पहले टीम इंडिया के लिए खेले और फिर सीएसके के लिए खेले, लेकिन दोनों ने एक साथ क्यों संन्यास लिया, इसके पीछे की वजह खुद रैना ने बताई थी। रैना ने बताया कि उन्होंने और धोनी ने मिलकर एक साथ 15 अगस्त के दिन ही क्यों संन्यास लिया। रैना ने क्या कहा था आइए हम आपको बताते हैं।

MS Dhoni और Suresh Raina ने क्यों लिया 15 अगस्त के दिन संन्यास?

दरअसल, सुरेश रैना ने पिछले साल एक इंटरव्यू में बताया था कि हमने (धोनी) एक साथ इतने मैच खेले। मैं उनके साथ भारत और सीएसके के लिए खेलने के लिए भाग्यशाली था। हमें बहुत प्यार मिला। मैं गाजियाबाद से आया हूं, धोनी रांची से। मैं एमएस धोनी के लिए खेला, फिर मैं देश के लिए खेला। यह कनेक्शन है। हमने इतने फाइनल खेले हैं, हमने वर्ल्ड कप जीता है।

वह एक महान लीडर और एक महान इंसान है। हमने पहले ही मन बना लिया था कि 15 अगस्त को हम संन्यास लेंगे। धोनी की जर्सी नंबर 7 और मेरा 3, जिसको मिलकर 73 बनता और भारत आजादी के 73 साल ही मना रहा था। तो हमें लगा इससे अच्छा रिटायरमेंट का कोई और दिन नहीं हो सकता है।

एमएस धोनी ने भारत के लिए कुल 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 4876 रन, वनडे में 10773 और टी20 में 1617 रन हैं। धोनी ने टेस्ट में 6 शतक और 33 अर्धशतक, वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक, जबकि टी20 में 2 अर्धशतक जड़े। वहीं, सुरेश रैना ने भारत के लिए कुल 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेले।

আরো ताजा खबर

20 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026...

T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त 

Afghanistan vs Canada (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच आज 19 फरवरी, गुरूवार को अफगानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम...

T20 WC 2026, AFG vs CAN: इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार 95 रनों की नाबाद पारी के लिए मिला POTM अवॉर्ड

AFG vs CAN: Ibrahim Zadran (image via JioHotstar) अफगानिस्तान ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर...

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, AFG vs CAN (image via getty) अफगानिस्तान ने गुरुवार, 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर...