Skip to main content

ताजा खबर

यूसुफ पठान के बेटे अयान खान की धमाकेदार गेंदबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई जमकर वायरल

यूसुफ पठान के बेटे अयान खान की धमाकेदार गेंदबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई जमकर वायरल

Yusuf Pathan Son Ayan Khan (Pic Source-X)

यूसुफ पठान भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई मौकों पर जीत दिलाई है। उनके नक्शेकदम पर अब उनका बेटा भी चल पड़ा है। जी हां, हम बात कर रहे यूसुफ पठान के बेटे अयान खान की, जिनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान के बेटे अयान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि यूसुफ पठान अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में एक स्पिनर के रूप में गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे, लेकिन उनके बेटे को नेट्स में तेज गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स भी अयान की तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैन्स ने यहां तक कहा कि बेटा पिता के नक्शेकदम पर चल पड़ा है। अयान खान अभी काफी युवा हैं और उन्हें अभी क्रिकेट के बारे में काफी कुछ चीजें सीखने को मिलेंगी।

यहां देखें अयान खान का वायरल वीडियो:

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sports Tak (@sportstakofficial)

A post shared by Sports Tak (@sportstakofficial)

यूसुफ पठान की बात करें तो उन्होंने भारतीय टीम की ओर से 57 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें बेहतरीन ऑलराउंडर ने 27 की औसत और 113.6 के स्ट्राइक रेट से 810 रन बनाए हैं। वनडे फॉर्मेट में उनके नाम तीन अर्धशतक और दो शतक है। यही नहीं इस प्रारूप में उन्होंने 33 विकेट भी अपने नाम किए हैं। पूर्व क्रिकेटर ने 22 टी20 मुकाबलों में 18.15 की औसत और 146.58 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस प्रारूप में उनके नाम 13 विकेट भी है।

वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर चुके हैं। दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने 174 मुकाबलों में 3204 रन बनाए, जबकि 42 विकेट भी झटके हैं।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...