Skip to main content

ताजा खबर

WI vs SA T20 Series: साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, बड़े प्लेयर्स को किया बाहर

WI vs SA T20 Series: साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, बड़े प्लेयर्स को किया बाहर

South Africa (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद अब साउथ अफ्रीका की टीम खुद को मजबूत बनाने के लिए एक बार फिर तैयारियों में जुट चुकी है। साउथ अफ्रीका फिलहाल वेस्टइंडीज के दौरे पर है और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद उन्हें 23 अगस्त से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसके लिए उन्होंने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

इस टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, विभिन्न कारणों से अधिकांश वरिष्ठ खिलाड़ी टीम से बाहर हैं, जबकि दो युवा खिलाड़ियों क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है।

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और हेनरिक क्लासेन 30 अगस्त से शुरू होने वाले CPL 2024 में खेलेंगे जिसके वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है। वहीं, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और मार्को जेनसन को कथित तौर पर वर्कलोड मैनेज करने के लिए आराम दिया गया है।

टी20 के नियमित खिलाड़ी एडेन मार्करम और ट्रिस्टन स्टब्स दोनों ही टीम का हिस्सा हैं, जबकि अनुभवी रासी वैन डर डुसेन को इस टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को विकसित करना चाहता है इसलिए ऐसी टीम बनाई है।

साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए :

एडेन माक्ररम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिक्लटन, ओटनिल बार्टमैन, पैट्रक क्रुगर, जेसन स्मिथ, नांद्रे बर्गर, क्वेन मफाका, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेनन फरेरिया, वियान मुल्डर, रीजा वेन डर डुसेन, ब्रेजोन फार्चुय्न, लुंगी एन्गीडी, लिजाद विलियमस।

वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 मैच – 23 अगस्त (त्रिनिडाड)

दूसरा टी20 मैच – 25 अगस्त (त्रिनिडाड)

तीसरा टी20 मैच – 27 अगस्त (त्रिनिडाड)

दक्षिण अफ्रीका के कोच रॉब वाल्टर ने टीम के ऐलान के बाद कहा-

“कई खिलाड़ियों के चयन को लेकर विचार नहीं किया गया जिसके पीछे या तो उनका चोटिल होना एक कारण था या फिर हमने उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए ये फैसला लिया। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी टी20 लीग में खेलने में व्यस्त हैं।”

আরো ताजा खबर

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...