Skip to main content

ताजा खबर

सिर्फ बारिश ही बांग्लादेश को बचा सकती है: बासित अली ने पाकिस्तान के आगामी होम टेस्ट सीरीज को लेकर दिया बड़ा बयान

Shaheen Afridi and Babar Azam (Image Credit- Twitter)

पूर्व खिलाड़ी बासित अली का मानना है कि पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज को मेजबान एकतरफ़ा अपने नाम कर सकता है। उनके मुताबिक सिर्फ बारिश ही बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज हारने से बचा सकती है।

पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक पाकिस्तान टीम को उनके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा और यह बात बांग्लादेश को भी काफी अच्छी तरह से पता है। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और आगामी टेस्ट सीरीज को भी मेजबान अपने नाम जरुर करना चाहेगा।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो को साझा किया और कहा कि, ‘सिर्फ बारिश ही बांग्लादेश को बचा सकती है वरना इन दोनों टीमों के बीच कोई भी तुलना नहीं की जा सकती है। पाकिस्तान के साथ सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वो अपने घर में खेल रहे हैं। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को टेस्ट में उन्हीं के घर में हराया है।’

बता दें, इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त से रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है जबकि दूसरा और अंतिम मुकाबला 30 अगस्त से कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

जेसन गिलेस्पी को लेकर बासित अली ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। जेसन गिलेस्पी को लेकर बासित अली ने कहा कि, ‘पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी को मुख्य कोच नियुक्त किया है। अब देखना यह है कि क्या हम ऑस्ट्रेलिया की मानसिकता की तरह खेलते हैं या नहीं। अगर जेसन गिलेस्पी पाकिस्तान टीम में ऑस्ट्रेलिया की मानसिकता को लाने की कोशिश करेंगे तो यह उनकी बहुत बड़ी गलती होगी।’

यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। इस समय आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान पांचवें पायदान पर है। उन्होंने अभी तक 5 मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। उनका पॉइंट प्रतिशत सिस्टम 36.66 है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...