Skip to main content

ताजा खबर

अर्शदीप सिंह नहीं, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए बाएं हाथ के इस धांसू तेज गेंदबाज को मिलने वाला है मौका!

अर्शदीप सिंह नहीं, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए बाएं हाथ के इस धांसू तेज गेंदबाज को मिलने वाला है मौका!

Khaleel_Ahmad (Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर बात की है। 1991-92 सीजन के बाद पहली बार, दोनों टीमें इस साल नवंबर-दिसंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी। रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि पैट कमिंस और ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार रोहित शर्मा की टीम को सीरीज में 3-1 से हरा देगी।

खलील अहमद को टीम में शामिल करने का सुझाव 

इसके अलावा, पोंटिंग ने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया जाने वाली भारतीय टीम पर भी अपने सुझाव दिए हैं। उनके अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टीम में जगह बना सकते हैं।

रिकी पोंटिंग ने क्यों लिया खलील अहमद का नाम?

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज Khaleel Ahmed ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 संस्करण में 17 विकेट चटकाए थे। गौरतलब है कि पोंटिंग ने पिछले कुछ सालों में खलील को करीब से देखा है क्योंकि वह 2018 से आईपीएल में दिल्ली फ्रेंचाइजी के हेड कोच हैं।

रिकी पोंटिंग ने संजना गणेशन के साथ आईसीसी रिव्यू में बात करते हुए कहा-

“मुझे लगता है कि खलील अहमद जैसा कोई खिलाड़ी टेस्ट दौरे के लिए टीम में चुना जा सकता है। मुझे पता है कि वह हाल ही में जिम्बाब्वे गया था और वहां (टी20आई) सीरीज खेली थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बाएं हाथ के गेंदबाज का टीम में होना बेहतर होगा।”

बता दें कि खलील अहमद जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 5 टी20 मैचों में से चार मैच खेले थे। उन्होंने कुल तीन विकेट लिए और अच्छी फॉर्म में दिखे। इसके अलावा, ऐसी खबरें हैं कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। चयनकर्ता अगर आगामी सीरीज के लिए योजना बनाते हैं तो अर्शदीप और खलील दोनों को आजमा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

10 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन...

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार! जिम्बाब्वे ने दोनों पारियों में जड़े 500+ रन; बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Zimbabwe make Test history with 500+ runs in both innings at Sharjah (image via X) सोमवार, 9 नवंबर को जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में पहली ऐसी...

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...