Skip to main content

ताजा खबर

केशव महाराज को है अपनी गेंदबाजी से काफी प्यार, घंटो तक विरोधी टीम के बल्लेबाजों को कर सकते हैं परेशान

केशव महाराज को है अपनी गेंदबाजी से काफी प्यार, घंटो तक विरोधी टीम के बल्लेबाजों को कर सकते हैं परेशान

Keshav Maharaj (Pic SOurce-X)

हाल ही में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से अनुभवी स्पिनर केशव महाराज ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के ऊपर अपना दबाव बनाया था।

बता दें कि केशव महाराज ने पहले टेस्ट में 66.2 ओवर फेकें थे जिसमें उन्होंने आठ विकेट झटके थे। यही नहीं केशव महाराज को पहले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनकी गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। हाल ही में केशव महाराज ने अपनी गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक केशव महाराज ने कहा कि, ‘स्पिन गेंदबाजी मेरा जुनून रहा है और यह मुझे काफी पसंद है। मैं सुबह के 2 बजे उठ सकता हूं अगर आप मुझे गेंदबाजी करने को कहेंगे तो मैं यह जरूर करूंगा। मुझे इससे प्रोत्साहन मिलता है। मैं हमेशा से अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और अपनी टीम को एक अलग रास्ते पर ले जाना चाहता हूं। मैं पूरे दिन गेंदबाजी करने में सक्षम हूं।’

टेस्ट में मैं कभी नहीं चाहता हूं कि कप्तान मुझे गेंदबाजी से हटाए: केशव महाराज

केशव महाराज ने आगे कहा कि, ‘मैं चाहे कोई भी प्रारूप खेलूं, मैं हमेशा अपने वर्कलोड को ऐसे तैयार करता हूं कि मुझे टेस्ट क्रिकेट में भाग लेना है। जो चीज बदलती है वह मेरी लेंथ है और कभी-कभी अपनी लाइन को भी बदलने की कोशिश करता हूं। चाहे टी20 प्रारूप हो या वनडे क्रिकेट मैं घंटो तक गेंदबाजी कर सकता हूं।

मुझे खुद इस बात पर काफी खुशी महसूस होती है। दुनिया के बाकी स्पिनर्स की तरह मेरे पास ज्यादा वेरिएशन नहीं है और इसी वजह से मैं एक ही जगह पर लगातार गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं। मैं कभी नहीं चाहता कि टेस्ट क्रिकेट में कप्तान मेरे से गेंद ले और इसीलिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं।’

बता दें, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 15 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह मुकाबला गयाना में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर के बाद कौन? ये 3 खिलाड़ी बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगली कप्तान

3 Players Who Can Lead India Women After Harmanpreet Kaur (image via getty) हरमनप्रीत कौर ने 6 अक्टूबर, 2026 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी (टेस्ट, वनडे और टी20आई...

IND vs WI: ‘टीम इंडिया खतरनाक है, पर हम भी झुकेंगे नहीं’ – पहले T20 मुकाबले से पहले अकील हुसैन का बड़ा बयान

IND vs WI: Akeal Hosein Expresses Confidence Ahead of 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6...

IPL में ‘दादा’ की धमाकेदार वापसी! सौरव गांगुली बने DC के नए हेड कोच; पहली बार संभालेंगे मुख्य कोच की जिम्मेदारी

Sourav Ganguly Appointed Delhi Capitals Head Coach for IPL 2027 (image via getty) 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से पहले लीडरशिप में बड़े बदलाव के तहत, दिल्ली कैपिटल्स ने...

Ranji Trophy 2026-27: मुंबई की टीम में जायसवाल की वापसी, आयुष म्हात्रे बने उपकप्तान; सूर्यकुमार को नहीं मिली जगह

Ranji Trophy: Yashasvi Jaiswal Returns, Ayush Mhatre Named Vice-Captain as Suryakumar Yadav Misses Out for Mumbai (Image credit Twitter – X) मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने पहले मुकाबले...