Skip to main content

ताजा खबर

“अगर बहाना बनाने का इवेंट होता तो हम हार बार गोल्ड मेडल जीतते”- सुनील गावस्कर का हैरान करने वाला बयान

“अगर बहाना बनाने का इवेंट होता तो हम हार बार गोल्ड मेडल जीतते”- सुनील गावस्कर का हैरान करने वाला बयान

Sunil Gavaskar & Prakash Padukone (Pic Source-X)

पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय बैडमिंटन प्लेयर्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। जिसके बाद पूर्व दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने काफी ज्यादा निराशा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि इस बार सरकार, SAI और TOPS जैसे सभी संस्थानों ने अपनी तरफ से सारा काम किया था, अब समय आ गया है कि खिलाड़ियों को भी अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी। उनके इस बयान के बाद उन्हें काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था।

इसी बीच दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने प्रकाश पादुकोण का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ‘इस देश के लोग बहाने बनाने में माहिर हैं, अगर इसका कोई इवेंट होता तो हम हर बार गोल्ड जीत जाते। प्रकाश पादुकोण हमेशा से ही खबरों से दूर रहे हैं। उनकी पूरी लाइफ ऐसी ही रही है। उनके स्टेटमेंट को कुछ लोग गलत तरह से ले रहे हैं। बल्कि ये लोग उन्हें जानते हैं, इसके बाद भी वो तरह की बातें कर रहे हैं।

प्रकाश पादुकोण के सपोर्ट में उतरे सुनील गावस्कर

गावस्कर ने आगे कहा, ‘उन्होंने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों को आज हर तरह की सुविधाएं मिलती है। उन्हें फेडरेशन और गवर्नमेंट का समर्थन भी हासिल है। ऐसे में खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने अपनी बात को अच्छे से रखा था।

उन्होंने किसी पर भी सवाल नहीं उठाया था। उनके इस बयान को कुछ लोगों ने तोड़ के पेश किया। इसके बाद लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। उन्होंने बिना कुछ जाने ही अपनी बात को रखना शुरू कर दिया।’

उन्होंने कहा, ‘अगर कोई खिलाड़ियों अपने प्रदर्शन की जिम्मेदारी नहीं लेगा तो कौन लेगा। उन्होंने ऐसा क्या गलत कहा था। लोग कहते हैं कि इसकी टाइमिंग गलत थी। लेकिन ये उसी समय कह देना ज्यादा ठीक होता है, जब खिलाड़ी बहाने की तलाश कर रहा होता है। वो इस बात को चेंजिंग रूम में भी कह सकते थे, लेकिन यकीन मानिए, एक खिलाड़ी पर सार्वजनिक आलोचना का काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है।’

আরো ताजा खबर

SM Trends: 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी ने हाल में ही अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के दौरान होने वाले मैचों के लिए वेन्यू की घोषणा कर...

‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से...

वर्ल्ड कप 2027 के लिए अश्विन ने चुनी भारतीय टीम, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को किया बाहर

R Ashwin Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम का चयन किया है। उनकी...

Duleep Trophy में इस वजह से मिली 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी, ईस्ट जोन के सेलेक्टर ने किया खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Silence on Being Benched (image via BCCI/X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के वंडर बाॅय व 15 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन, आगामी...