Skip to main content

ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी के अधिकार को लेकर बांग्लादेश UN से करेगा अपील

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी के अधिकार को लेकर बांग्लादेश UN से करेगा अपील

Bangladesh Cricket Board (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए मेजबानी अधिकार बनाए रखने के लिए सहायता के लिए UN से संपर्क कर रहा है। बता दें, पिछले कुछ समय से बांग्लादेश के हालात सही नहीं हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भारत जा चुकी है और बांग्लादेश में इस समय Interim सरकार नियुक्त की गई है।

बांग्लादेश सरकार खुद को इस समय एक मुश्किल परिस्थिति में पाती है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम को बांग्लादेश भेजने से मना कर सकती है। बता दें कि महिला टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के युवा और खेल सलाहकार आसिफ महमूद ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक आसिफ महमूद ने कहा कि, ‘कुछ देशों ने बांग्लादेश आने से इनकार कर दिया है और इसी वजह से अब हमें UN से बात करनी होगी। सुरक्षा को लेकर हमें उनसे बात करनी है। प्रोफेसर यूनुस जो बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार हैं, वो UN के मुख्य अधिकारियों से बात करेंगे। वो एक खेल प्रेमी है और उम्मीद करते हैं कि इस मामले को वो जल्द से जल्द समझा देंगे।

BCB के राष्ट्रपति अभी नहीं है और हमें एक साथ मिलकर इस टूर्नामेंट का आयोजन करना है। राष्ट्रपति का काम काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इस समय वो अनुपलब्ध है। BCB Autonomous महासंघ है और हम उन्हें कोई फैसला नहीं दे सकते हैं।’

BCB को अब विकसित होने की जरूरत है: सैयद अशरफुल हक

आसिफ महमूद ने आगे कहा कि, ‘हमें कुछ चीजों को बदलने की बेहद जरूरत है, लेकिन इसे पूरी तरह से विकसित होने में थोड़ा समय जरूर लगेगा। हम लोगों को बदलना नहीं चाहते हैं और साथ ही सिस्टम को बदलने की बेहद जरूरत है। बोर्ड में भ्रष्टाचार नहीं आ सकता है और हम यही कदम उठाना चाहेंगे जिसका समाधान स्थाई रूप से हो।’

BCB के जनरल सेक्रेटरी सैयद अशरफुल हक ने कहा कि, ‘BCB को अब विकसित होने की जरूरत है। हमें 2000 में पूरी मेंबरशिप मिल चुकी है लेकिन अभी भी ऐसी कई चीजे हैं जो हमें बेहतर करनी चाहिए। पिछले 24 सालों में सब चीज वैसी ही हैं और इसमें कुछ भी बेहतर नहीं हुआ है। योजना को लेकर हम लोग अभी भी काफी पीछे हैं। BCB के अधिकारियों के अंदर बिल्कुल भी अनुभव नहीं है। ऐसे कई डायरेक्टर हैं जो पिछले 20 से 30 सालों से अपना काम कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा गलत काम किया है।’

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...