Skip to main content

ताजा खबर

Buchi Babu Tournament 2024 में जम्मू-कश्मीर की कप्तानी करेंगे पारस डोगरा, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में बेहतरीन है रिकॉर्ड

Buchi Babu Tournament 2024 में जम्मू-कश्मीर की कप्तानी करेंगे पारस डोगरा, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में बेहतरीन है रिकॉर्ड

Paras Dogra (Photo Source: X/Twitter)

बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है और इसका फाइनल 8 से 11 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाज पारस डोगरा जम्मू और कश्मीर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें बुची बाबू टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। वहीं, शुभम खजूरिया उप-कप्तान के रोल में नजर आएंगे।

जम्मू-कश्मीर टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ और बड़ौदा के साथ ग्रुप-डी का हिस्सा है। टीम पहला मुकाबला 15-18 अगस्त तक छत्तीसगढ़ और दूसरा 21-24 अगस्त तक बड़ौदा के खिलाफ खेलेगी।

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में बेहतरीन है पारस डोगरा का रिकॉर्ड

39 वर्षीय पारस डोगरा घरेलू क्रिकेट में लंबे समय से अपना शानदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने साल 2001 में डेब्यू किया था और अब तक 135 फर्स्ट-क्लास मैचों में 49.76 की औसत से 9604 रन बनाए हैं, जिसमें 31 शतक और 33 अर्धशतक शामिल है।

पारस डोगरा 2013 में वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में भारत-ए टीम का हिस्सा थे। पारस ने 2001 से 2017 तक अपनी होम टीम हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, फिर 2018-19 से 2023-24 तक पुदुच्चेरी का हिस्सा रहे।

बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 के लिए जम्मू और कश्मीर का स्क्वॉड-

पारस डोगरा (कप्तान), शुभम खजूरिया (उप-कप्तान), शिवांश शर्मा (विकेटकीपर), अहमद बंदे, अभिनव पुरी, शुभम पुंडीर, विवरांत शर्मा, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, साहिल लोत्रा, उमर नजीर, युद्धवीर सिंह, औकिब नबी, सुनील कुमार और विशाल कुमार

बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 ग्रुप-

ग्रुप ए: मध्य प्रदेश, झारखंड और हैदराबाद

ग्रुप बी: रेलवे, गुजरात और टीएनसीए प्रेसिडेंट 11

ग्रुप सी: मुंबई, हरियाणा और टीएनसीए XI

ग्रुप डी: जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़ और बड़ौदा

देखें बुची बाबू टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल-

राउंड 1 (अगस्त 15-18): मध्य प्रदेश बनाम झारखंड, रेलवे बनाम गुजरात, मुंबई बनाम हरियाणा, जम्मू और कश्मीर बनाम छत्तीसगढ़

राउंड 2 (21-24 अगस्त): झारखंड बनाम हैदराबाद, रेलवे बनाम TNCA प्रेसिडेंट 11, हरियाणा बनाम TNCA 11, जम्मू और कश्मीर बनाम बड़ौदा

राउंड 3 (अगस्त 27-30): मध्य प्रदेश बनाम हैदराबाद, गुजरात बनाम TNCA प्रेसिडेंट 11, मुंबई बनाम TNCA 11, बड़ौदा बनाम छत्तीसगढ़

सेमीफाइनल (2-5 सितंबर): विजेता ग्रुप ए बनाम विजेता ग्रुप बी, विजेता ग्रुप सी बनाम विजेता ग्राउंड डी

फाइनल (8-11 सितंबर)

यह भी चेक करे;- What Is Buchi Babu Tournament? टूर्नामेंट का इतिहास, कौन है डिफेंडिंग चैंपियन? जानें सारी जानकारी यहां

 

আরো ताजा खबर

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...