
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने एक छोटा सा ब्रेक लिया था और उसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़े थे। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे। वह इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये रही कि वो तीनों मैचों में LBW आउट हुए।
पहला वनडे टाई होने के बाद, श्रीलंका दूसरे और तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ क्रमशः 32 और 110 रन से चौंकाने वाली जीत दर्ज करने में सफल रहा। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन तुरंत ही सुर्खियों में आ गया। ऐसा पहली बार हुआ कि विराट एक सीरीज के तीन मैचों में लगातार LBW आउट हुए और तीनों बार स्पिनर्स के खिलाफ अपना विकेट गंवाया।
Virat Kohli को लेकर Dinesh Karthik ने दिया बड़ा बयान
विराट के इस खराब प्रदर्शन को लेकर उनकी जमकर आलोचना हुई। लोग लगातार स्पिनर्स के खिलाफ उनके संघर्ष को लेकर बात कर रहे हैं। आलोचना के बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने विराट का सपोर्ट किया और कहा कि श्रीलंका में बल्लेबाजी करना काफी कठिन है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह से कोहली का बचाव करने की कोशिश नहीं कर रहे थे, लेकिन श्रीलंका में परिस्थितियां कभी-कभी एक बल्लेबाज के लिए बहुत कठोर हो सकती हैं।
क्रिकबज के हवाले से दिनेश कार्तिक ने कहा कि, “इस सीरीज में स्पिन को खेलने के लिए यह एक कठिन पिच रही है, आइए पहले इसे स्वीकार करें। चाहे वो विराट कोहली हों, चाहे रोहित शर्मा हों, या फिर कोई और। लगभग 8 से 30 ओवरों के बीच थोड़ी सेमी न्यू बॉल के साथ, यह कठिन काम रहा है।
इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। बहुत अधिक पिचें इस तरह से काम नहीं करती हैं, लेकिन स्पिनरों को खेलने के लिए यह एक कठिन पिच है। मैं यहां विराट कोहली का बचाव नहीं करने जा रहा हूं, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि स्पिन को खेलना बहुत कठिन था।”
10 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार! जिम्बाब्वे ने दोनों पारियों में जड़े 500+ रन; बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह
साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

