
Sanju Samson-MS Dhoni and R Ashwin. (Image Source: BCCI-IPL/X)
IPL 2025 के शुरू होने से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल है कि, क्या अगले सीजन में एमएस धोनी (MS Dhoni) खेलते हुए दिखेंगे या नहीं। हालांकि इस सवाल का जवाब एमएस धोनी को छोड़कर किसी के पास नहीं है। धोनी ने अभी तक इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा है। साथ ही धोनी के आईपीएल में उतरने की अलग-अलग संभावनाओं पर भी जमकर चर्चा हो रही है।
इसी बीच एक सिनेरियो ये भी सामने आया कि, क्या एमएस धोनी आगामी सीजन में बतौर अनकैप्ड प्लेयर खेल सकते हैं? धाकड़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस संभावना पर अपनी दिलचस्प राय रखी है। अनकैप्ड खिलाड़ी वो होता है, जिसने इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 में खेला था। उसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
क्या MS Dhoni बतौर अनकैप्ड प्लेयर IPL 2025 में खेल सकते हैं
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”क्या धोनी अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेलेंगे? यह एक बड़ा सवालिया निशान है। पॉइंट सही है। उन्होंने कई सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वह संन्यास ले चुके हैं। इसलिए वह अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वह कैप्ड खिलाड़ी नहीं हैं। क्या धोनी जैसा खिलाड़ी अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल सकता है? यह एक अलग चर्चा का विषय है। जाहिर है कि अगर कोई धोनी के बारे में बात करता है तो इस बारे में बात करेगा।”
अश्विन ने इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों की एक हरकत पर सवाल उठाया है। अश्विन ने कहा कि विदेशी प्लेयर्स मेगा ऑक्शन की जगह मिनी ऑक्शन को तरजीह देते हैं क्योंकि वहां ज्यादा पैसे मिलते हैं। भारतीय स्पिनर ने कहा, ”एक नया मजेदार नियम आ रहा है जो सब कुछ बदलने वाला है। मैं यह साफ-साफ कह रहा हूं। सभी विदेशी खिलाड़ी क्या करते हैं? मेगा ऑक्शन को छोड़ देते हैं।
आज मेगा ऑक्शन है तो मैं अपने शहर में खेती करने जा रहा हूं। मेगा ऑक्शन में आने के बजाय मैं मिनी-ऑक्शन में जाऊंगा ताकि सिडनी में घर बना लूं। कल मैं मालदीव में खरीदूंगा। परसों मैं फ़िजी में एक जहाज खरीद रहा हूं। वे अब तक मिनी-ऑक्शन में आए हैं। वे जो कह रहे हैं, वो यह है कि एक भारतीय खिलाड़ी का उच्चतम मूल्य आपका मूल्य है। आप जितना चाहें उतना जा सकते हैं।”
AUS vs ENG 2nd Test, Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाई बढ़त – स्टंप्स तक स्कोर 378/6, इंग्लैंड से 44 रन आगे
IPL 2026 Auction: आकिब नबी पर ये 3 टीमें लगा सकती हैं बड़ी बोली, हैदराबाद रेस में सबसे आगे
SM Trends: 5 दिसंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: ‘मैं अपना मेंटल स्पेस खराब कर लूंगा’ – RR की कप्तानी की अफवाहों पर रियान पराग ने तोड़ी चुप्पी

