Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 11 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Instagram)

1) Big Breaking: देश में विरोध प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश तय समय से 5 दिन पहले पाकिस्तान दौरे के लिए होगा रवाना

बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अगस्त-सितंबर में पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि टीम अब तय समय से पांच दिन पहले दौरे के लिए रवाना होगी। यह फैसला बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट टीम 12 अगस्त को पाकिस्तान दौरे के लिए रवाना होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश में चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण रावलपिंडी में विस्तारित अवधि (Extended Period) के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करना चाहता है।

2) KCL 2024 Auction: एम. सजीवन अखिल बने सबसे महंगे खिलाड़ी, Trivandrum Royals ने इतने लाख में खरीदा

KCL 2024 Auction: केरल क्रिकेट लीग  2024 का ऑक्शन 10 अगस्त को हयात रीजेंसी, तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया गया। एम. सजीवन अखिल ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी है। त्रिवेन्द्रम रॉयल्स ने एम. सजीवन के लिए 7.4 लाख रुपये की मोटी बोली लगाई। बता दें, एर्नाकुलम के 33 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अब तक सिर्फ 4 ही टी20 मैच खेले हैं।

3) सूर्यकुमार यादव बुची बाबू टूर्नामेंट के जरिए करना चाहते हैं टेस्ट में वापसी, कहा- “देश के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना…”

सूर्यकुमार यादव सरफराज खान की कप्तानी में मुंबई के लिए बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। सूर्या ने फरवरी 2023 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। टेस्ट डेब्यू में फेल होने के बाद सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से भारत के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने की इच्छा जताई है, और कहा कि बुची बाबू टूर्नामेंट उन्हें रेड-बॉल टूर्नामेंट के लिए मदद करेगा।

4) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज में हार के बाद काफी निराश हो गए थे राहुल द्रविड़, पूर्व मुख्य कोच ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई थी और यह उनके कोचिंग कार्यकाल का सबसे Lowest Point था। बता दें, राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दक्षिण अफ्रीका के दौरे से ठीक पहले दिया गया था।

5) WATCH VIDEO: स्मृति मंधाना की शानदार फील्डिंग, Direct Hit से Bryony Smith को किया रन-आउट

The Hundred Women’s 2024 का 24वां मुकाबला 10 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स महिला (Trent Rockets Women) और साउदर्न ब्रेव महिला (Southern Brave Women) के बीच साउथेम्टन में खेला गया। इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर भारतीय स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना अपनी शानदार फील्डिंग के चलते सुर्खियां बटोरी। स्मृति मंधाना ने ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायोनी स्मिथ को रन आउट किया, जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

6) तमिलनाडु सरकार ने की बड़ी घोषणा, कोयंबटूर में बनेगा देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

तमिलनाडु राज्य सरकार ने कोयंबटूर में देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम के बाद यह तमिलनाडु का दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है, जो पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। बता दें, चेपॉक स्टेडियम देश का दूसरा सबसे पुराना स्टेडियम भी है। 

7) ‘बाबर को कई साल लगेंगे’, अरशद नदीम और बाबर आजम की तुलना करते हुए बासित अली

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने हाल में ही पाकिस्तान के लिए भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम और बाबर आजम की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है। अली का कहना है कि जो शोहरत अरशद ने हासिल की है, वो बाबर को हासिल करने में कई साल लग सकते हैं।

8) “ऑफ-सीजन में काम कर सके उन्हें ऐसा…”- इस कारण से DC के हेड कोच नहीं है रिकी पोंटिंग, खुद किया बड़ा खुलासा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग साल 2018 से दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में काम कर रहे थे। अब हाल ही में वह दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुए। फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल का कहना है कि वे किसी भारतीय को टीम का नया हेड कोच नियुक्त करना चाहते हैं, जो लोकल टैलेंट को ढूंढकर उनको आगे बढ़ा सके। इस बीच रिकी पोंटिंग ने उस कारण का खुलासा किया जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने उन्हें कोच के पद से हटाया। पोंटिंग का कहना है कि फ्रेंचाइजी एक ऐसे कोच के पक्ष में हैं, जो ऑफ-सीजन के दौरान ज्यादा वक्त दे सके और वह ऐसा कर पाने में असमर्थ थे।

9) बड़ा दिमाग लगाकर Ravindra Jadeja ने ये पोस्ट किया है शेयर, तीन तस्वीरों से जुड़ी है एक मजेदार चीज

लंबे समय से Ravindra Jadeja क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन ये ऑलराउंडर सोशल मीडिया की दुनिया में पूरी तरह एक्टिव है। जहां हर दिन सर जडेजा का कोई ना कोई पोस्ट इंस्टाग्राम पर नजर आ जाता है, इसी कड़ी में इस खिलाड़ी ने अब की बार एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है जो उनकी वाइफ से जुड़ा है।

10) लंबे ब्रेक के बीच Team India के युवा खिलाड़ी पहुंचे खास जगह, सभी मिलकर कर रहे हैं स्पेशल ट्रेनिंग

धीरे-धीरे Team India में अब एक नए युग का आगाज हो रहा है, जहां इस युग में युवा खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह को पक्की कर रहे हैं। वहीं इन खिलाड़ियों की सोच काफी ज्यादा अलग है, ये खिलाड़ी नेट्स के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी काम करते हैं और BCCI से मिल रही सभी सुविधाओं का लाभ लेते हैं। ऐसा ही काम कुछ नए खिलाड़ी करते हुए नजर आए है। Team India के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की शेयर की जिसमें रिंकू सिंह, आवेश खान और नीतीश कुमार रेड्डी NCA में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...