
Litton Das (Image Credit- Twitter X)
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक हालात स्थिर नहीं हैं। देश को इस समय छात्रों की अगुवाई वाले विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यह विरोध प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि 15 साल से सरकार में रही आवामी लीग पार्टी की प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा है।
दूसरी ओर, इस विरोध प्रदर्शन में मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। साथ ही आगजनी और दंगों की खबर लगातार बांग्लादेश से आ रही है। प्रदर्शन के दौरान एक खबर आई थी कि दंगाईयों ने बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) का घर आग के हवाले कर दिया है।
लेकिन अब दास ने इस खबर को अफवाह बताते हुए सिरे से नकार दिया है। इसको लेकर दास ने अपने आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल से बांग्ला भाषा में एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने उनके आवास पर हुए हमले और आगजनी पर बात की है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि ऐसी कोई भी खबर पूरी तरह से निराधार है और ऐसी कोई घटना नहीं घटी है। दास ने कहा है कि वे और उनका परिवार पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
देखें लिटन दास की फेसबुक प्रोफाइल पर की गई पोस्ट का स्क्रीनशाॅट
दूसरी ओर, बांग्लादेश क्रिकेट टीम की बात करें, तो अब वह 21 अगस्त से एक्शन में नजर आने वाली है। बता दें कि 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। पहला टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच 21 अगस्त को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, तो वहीं दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान दौरे के बाद बांग्लादेश दो मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर जाएगी। बांग्लादेश के भारत दौरे की शुरुआत 19 सितंबर को होने वाले पहले मैच से होगी।
NZ vs IND 3rd ODI: हैमिल्टन में बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे; बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द
IPL 2027: अर्शदीप सिंह जाएंगे MI? ट्रेड डील की खबरों पर पिता ने तोड़ी चुप्पी; देखें वायरल वीडियो
10 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार! जिम्बाब्वे ने दोनों पारियों में जड़े 500+ रन; बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

