
Mandeep Singh (Pic Source-X)
भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज मनदीप सिंह को अब आगामी घरेलू सीजन में त्रिपुरा की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। बता दें, इससे पहले मनदीप सिंह घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हुए नजर आते थे।
यही नहीं मनदीप सिंह की कप्तानी में पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 सीजन की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था। मनदीप सिंह की कप्तानी में पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 सीजन के फाइनल में बड़ौदा को 20 रनों से हराया था। इस मैच में मनदीप सिंह ने अपनी टीम की ओर से 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
मनदीप सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘PCA के साथ मेरा सफर काफी शानदार रहा था। मैंने जूनियर स्तर से इसकी शुरुआत की थी और सीनियर लेवल तक यह पूरा सफर बेहतरीन था। यही नहीं यह भी खुशी की बात है कि मैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 सीजन का विनिंग कप्तान था। PCA के सेक्रेटरी दिलशेर खन्ना को भी मैं ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहूंगा। उनके अलावा मैं युवराज सिंह और हरभजन सिंह को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा जिन्होंने मुझे इतने सालों तक सपोर्ट किया।
PCA के मैनेजमेंट और स्टाफ को भी मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा। मुझे लगता है कि आप मुझे अपने करियर के नए चैप्टर के बारे में सोचना चाहिए। मेरा यही मानना है कि अब मुझे आगामी घरेलू सीजन में त्रिपुरा की ओर से क्रिकेट खेलना चाहिए। त्रिपुरा की ओर से इस नई शुरुआत के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। उन सभी लोगों को शुक्रिया जिन्होंने मेरा हर समय सपोर्ट किया है।’
यह रहा मनदीप सिंह का ट्वीट:
On to the next chapter.. Waheguru Mehar Kare 🙏🏽 pic.twitter.com/b1l5IXfVGI
— Mandeep Singh (@mandeeps12) August 10, 2024
बता दें, मनदीप सिंह भारत की ओर से तीन टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। 3 मुकाबलों में उन्होंने 43.5 के औसत और 119.18 के स्ट्राइक रेट से बेहतरीन बल्लेबाज ने 87 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 52 रन का रहा है। मनदीप सिंह के पास इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का काफी अनुभव है।
उन्होंने 111 आईपीएल मुकाबलों में 122.91 के स्ट्राइक रेट से 1706 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन का रहा है। अब त्रिपुरा की ओर से आगामी घरेलू क्रिकेट में मनदीप सिंह अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे।
33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह
ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट
अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’
31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

