Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच BCB मेजबानी अधिकार अपने पास रखना चाहता है

Bangladesh Cricket Board (Image Credit- Twitter X)

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप इस बार बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि, पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में जो हालात बने हुए हैं, उसे देखकर बांग्लादेश के मेजबानी अधिकारों पर बादल के संकट नजर आ रहे हैं।

लेकिन देश में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मेजबानी के अधिकार किसी भी तरह अपने पास रखना चाहता है। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट का 9वां सीजन पहली बार देश में अक्टूबर महीने में प्रस्तावित है। पहला मैच 3 अक्टूबर, तो फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

तो वहीं इसको लेकर बीसीबी देश में हाल में ही गठित हुई अंतरिम सरकार के साथ हर संभव प्रयास कर रहा है। हालांकि, बांग्लादेश के राजनीतिक हालत इतने खराब हैं कि 15 साल से सत्ता में रही आवामी लीग की प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा है।

BCB के सीईओ का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि देश में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आर्मी चीफ को पत्र लिखा था। तो वहीं अब इसको लेकर बीसीबी चीफ चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर निजामुद्दीन चौधरी (Nizamuddin Chowdhury) ने कहा-

हमने सुरक्षा को लेकर सेना प्रमुख को पत्र लिखा था, लेकिन तब तक अंतरिम सरकार का गठन हो चुका था। क्योंकि अब इसका गठन हो चुका है, तो वे इसे आवश्यकतानुसार प्राथमिकता देंगे। फिलहाल, हमने उनसे बातचीत की है और जितनी जल्दी हमें प्रतिक्रिया मिलेगी, उतना बेहतर हम स्थिति को समझ पाएंगे। हमने कल (गुरुवार) बहुत देर से उनसे बातचीत की थी और उनके पास इसके लिए बहुत कम समय था।

साथ ही बता दें कि देश में राजनीतिक हल-चल के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने दैनिक कार्य भी नहीं कर पा रहा है। बोर्ड की टाॅप लीडरशिप में ज्यादातर शामिल लोग इस समय बांग्लादेश में मौजद नहीं है। देखने लायक बात होगी कि अब कितने समय में बोर्ड पहले ही तरह काम कर पाएगा?

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 3rd ODI: हैमिल्टन में बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे; बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द

NZ vs IND 3rd ODI: Match abandoned due to rain (image via BCCI/X) मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार बारिश ने खेल में खलल डाला, जिसके...

IPL 2027: अर्शदीप सिंह जाएंगे MI? ट्रेड डील की खबरों पर पिता ने तोड़ी चुप्पी; देखें वायरल वीडियो

Arshdeep Singh Father Opens Up on Pacer’s Reported Trade to Mumbai Indians (image via X) खबरों के अनुसार, भारतीय टीम के स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, पंजाब...

10 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन...

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार! जिम्बाब्वे ने दोनों पारियों में जड़े 500+ रन; बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Zimbabwe make Test history with 500+ runs in both innings at Sharjah (image via X) सोमवार, 9 नवंबर को जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में पहली ऐसी...