Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट छोड़ डांसर बनना चाहते हैं नीदरलैंड के Logan van Beek! सोशल मीडिया पोस्ट में हुआ खुलासा

क्रिकेट छोड़ डांसर बनना चाहते हैं नीदरलैंड के Logan van Beek! सोशल मीडिया पोस्ट में हुआ खुलासा

Logan van Beek (Image Credit- Twitter X)

इन दिनों पेरिस में ओलंपिक 2024 खेला जा रहा है। क्रिकेटर मेडल जीतने वाले और पोडियम पर खड़े होने वाले विजेताओं को अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं एंव बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस लिस्ट में नया नाम नीदरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लोगान वान वीक (Logan van Beek) का जुड़ गया है।

बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट की है, जिसमें वह क्रिकेट छोड़ डांसर बनने की ओर इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर टर्किश सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Figen की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह माइकल जैकसन के फेमस गाने थ्रिलर पर Paris Olympics में जबरदस्त परफाॅर्मेंस करते हुई नजर आई।

तो वहीं अब फीजन की इस वीडियो पर लोगान वाक वीक ने रिएक्शन देते हुए लिखा- यह शानदार है, LA 2028 मैं आ रहा हूं (This is awesome… LA 2028 here I come!)

देखें क्रिकेटर लोगान वाक वीक की यह प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, लोगान वाक टीम की नेशनल टीम की बात करें, तो वह अब 11 अगस्त से आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2023-27 के कुछ मैच कनाडा और यूएसए के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। इसके बाद उसे इन्हीं टीमों के खिलाफ एक त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में भी भाग लेना है।

Logan van Beek के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं 33 वर्षीय लोगान वाक वीक के करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह अब तक नीदरलैंड के लिए 33 वनडे और 30 टी20 मैच खेल चुके हैं। वनडे में 21.68 की औसत से उन्होंने 477 रन बनाए हैं, तो वहीं 5.65 की इकाॅनमी से कुल 46 विकेट अपने नाम किए हैं।

तो वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 7.85 की औसत और 80.95 के स्ट्राइक रेट से कुल 102 रन बनाए हैं। साथ ही इस फाॅर्मेट में क्रिकेटर की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने 7.51 की इकाॅनमी और 19.39 की औसत से कुल 36 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...