Skip to main content

ताजा खबर

तेज गेंदबाज मैट टेलर ने Gloucestershire के साथ 2026 तक के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट किया साइन

तेज गेंदबाज मैट टेलर ने Gloucestershire के साथ 2026 तक के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट किया साइन

Matt Taylor (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मैट टेलर ने अपनी काउंटी टीम ग्लॉस्टरशायर के साथ अगले दो साल के लिए एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। मैट टेलर ने हाल ही में T20 Vitality Blast में शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने 13 मैचों में 23 विकेट लिए। टेलर टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज है।

Gloucestershire के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान

Gloucestershire क्रिकेट टीम के हेड कोच Mark Alleyne ने मैट टेलर के टीम में बने रहने को लेकर खुशी जाहिर की। Mark Alleyne ने क्रिकेट क्लब द्वारा रिलीज किए आधिकारिक स्टेटमेंट में बात करते हुए कहा,

मैट हमारे लिए शानदार फॉर्म में हैं, खासकर विटैलिटी ब्लास्ट में, उसने कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इसे कभी भी हल्के में नहीं लिया। इतना ही नहीं, मैट चेंजिंग रूम में अनुशासन से भरा खिलाड़ी है और हम सभी उसे अगले कुछ वर्षों के लिए ग्लॉस्टरशायर के लिए प्रतिबद्ध देखकर खुश हैं।

मैट टेलर भी Gloucestershire से जुड़े रहने को लेकर काफी उत्साहित है, उन्होंने कहा-

मैं इस क्लब में अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं उन मौकों के लिए आभारी हूं जो मुझे सालों से दिए गए हैं। मैं निकट भविष्य में ट्रॉफियां जीतने में योगदान देकर इसका बदला चुकाने के लिए अपना सब कुछ देना चाहता हूं। हमारा लॉयल फैनबेस हमेशा हमें इतना अद्भुत समर्थन देते हैं और पूरी टीम उन्हें जश्न मनाने के लिए कुछ देना चाहेगी।

ग्लॉस्टरशायर के लिए टेलर के प्रदर्शन पर डालें नजर

मैट टेलर ने ग्लॉस्टरशायर के लिए 17 साल की उम्र में साल 2011 में डेब्यू किया था, और तब से ही वह क्लब की गेंदबाजी यूनिट का अहम हिस्सा है। ग्लॉस्टरशायर के लिए खेलते हुए टेलर ने अपने 13 साल के करियर में अब तक सभी फॉर्मेट में 319 विकेट लिए हैं। उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 215, लिस्ट-ए में 37 और टी20 में 67 विकेट लिए हैं।

बता दें, मैट टेलर हरभजन सिंह के अलावा एकलौते ऐसे गेंदबाज है, जिन्होंने टी20 में क्रिस गेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज के खिलाफ मेडन ओवर फेंका है। मैट ने साल 2016 में क्लब के यंग प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता था।

আরো ताजा खबर

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...