Skip to main content

ताजा खबर

“बुमराह के बिना भारत की गेंदबाजी जीरो है”- पूर्व पाक गेंदबाज ने किया हैरान करने वाला ट्वीट

बुमराह के बिना भारत की गेंदबाजी जीरो है- पूर्व पाक गेंदबाज ने किया हैरान करने वाला ट्वीट

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जुनैद खान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-2 की हार के बाद भारत के खराब गेंदबाजी प्रदर्शन की आलोचना की। बुधवार, 7 अगस्त को, भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला गया। यह मैच हारकर भारत सीरीज भी 2-0 से गंवा बैठा। बता दें कि, श्रीलंका 1997 के बाद पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में अपने पड़ोसियों को हराने में कामयाब रहा।

हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के दौरान, श्रीलंकाई टीम हर डिपार्टमेंट में भारतीय टीम पर हावी रही। पूरे सीरीज में भारतीय गेंदबाज एक बार भी लंकाई टीम को ऑलआउट नहीं कर पाए। श्रीलंका ने तीनों मौकों पर टॉस जीता और पिचों पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि यह पिच उनके गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई और उन्होंने भी इसका भरपूर फायदा उठाया।

जुनैद खान ने जसप्रीत बुमराह को लेकर किया ये ट्वीट

जुनैद ने कहा कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण जसप्रीत बुमराह के बिना “जीरो” है, जिन्हें इस सीरीज के लिए आराम दिया गया था। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने क्रिकेट फैंस से पूछा कि क्या वे उनकी राय से सहमत हैं। जुनैद ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “क्या आप इस बात सहमत हैं? बुमराह के बिना भारत की गेंदबाजी जीरो है।”

तीसरे वनडे मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर 248/7 का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों में 96 रन बनाए। उनके अलावा पथुम निसांका ने 45 और कुसल मेंडिस ने 59 रन का योगदान दिया। जवाब में टीम इंडिया महज 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई।

रोहित ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। वॉशिगंटन सुंदर 30 और विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हुए । भारत ने 73 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालागे के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उन्होंने 5.1 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...