Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND, 3rd ODI: मैच के दौरान बन सकते हैं ये 11 बड़े रिकॉर्ड्स, रोहित, कोहली और राहुल रचेंगे इतिहास

SL vs IND 3rd ODI मैच के दौरान बन सकते हैं ये 11 बड़े रिकॉर्ड्स रोहित कोहली और राहुल रचेंगे इतिहास

SL vs IND (Photo Source: Getty Images)

SL vs IND, 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 7 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा। मेजबान टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। सीरीज का पहला मैच टाई हुआ था, वहीं दूसरे मैच में श्रीलंका ने 32 रनों से जीत दर्ज की थी।

मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई थी। लेकिन टीम फिर लड़खड़ा गई और 42.2 ओवरों में 208 रनों पर ऑलआउट हो गई। जेफरी वेंडरसे ने श्रीलंका के लिए सर्वाधिक 6 विकेट लिए थे।

टीम इंडिया तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। वहीं श्रीलंकाई टीम सीरीज में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। तीसरे वनडे मैच के दौरान खिलाड़ियों द्वारा कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बना सकते हैं, आइए आपको बताते हैं-

तीसरे वनडे मैच के दौरान बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स-

1. केएल राहुल (199) अपने इंटरनेशनल करियर का 200वां मैच खेलने वाले हैं।

2. चरिथ असलांका (1957) वनडे फॉर्मेट में 2000 रन पूरा करने से 43 रन दूर है।

3. विराट कोहली (1298) वनडे फॉर्मेट में 1300 चौके पूरे करने से मात्र 4 चौके दूर है।

4. रोहित शर्मा (95) वनडे में 100 कैच पूरा करने से 5 कैच दूर है।

5. विराट कोहली (26922) इंटरनेशनल करियर में 27 हजार रन पूरा करने से 78 रन दूर है।

6. चरिथ असलांका (43) को वनडे फॉर्मेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए सात छक्कों की जरूरत है।

7. विराट कोहली (13,886) वनडे फॉर्मेट में 14 हजार रन पूरा करने से 114 रन दूर है।

8. केएल राहुल (2,851) को वनडे फॉर्मेट में 3000 रन पूरा करने के लिए 149 रनों की जरूरत है।

9. कुसल मेंडिस (384) वनडे फॉर्मेट में 400 चौके पूरा करने से 13 चौके दूर है।

10. ऋषभ पंत (90) अपने इंटरनेशनल करियर में 100 चौके पूरा करने से 10 चौके दूर है।

11. चमिका करुणारत्ने (451) वनडे फॉर्मेट में 500 रन पूरा करने से 49 रन दूर है।

यहाँ देखे:- SL vs IND : तीसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा हुए बुरी तरह चोटिल

 

আরো ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ पहले टेस्ट से बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आज 26 जुलाई, रविवार को भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 2026 समाप्त हुआ। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 35 रनों से जीत...

गंजे फैन के सिर पर ईशान किशन ने दिया ऑटोग्राफ, वायरल वीडियो आपने देखी क्या?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...