Skip to main content

ताजा खबर

पीसीबी BCCI को तगड़ी चुनौती देने के लिए है तैयार, IPL से लेना चाह रहा खुलेआम टक्कर

पीसीबी BCCI को तगड़ी चुनौती देने के लिए है तैयार, IPL से लेना चाह रहा खुलेआम टक्कर

PSL and IPL (Pic Source-X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी बोर्ड ने एक मीटिंग में ये संकेत दिए हैं कि PSL का अगला सीजन 10 अप्रैल से 25 मई के बीच में खेला जा सकता है। लेकिन इसी समय इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन भी खेला जा रहा होगा, जिससे आईपीएल और पीएसएल में टक्कर हो सकती है।

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फरवरी और मार्च विंडो में होस्ट किया जाना है और यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को PSL को 1 महीने आगे के लिए शिफ्ट करना होगा। इसी समय भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन खेला जा रहा होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास भी PSL को 1 महीने आगे शिफ्ट करने के अलावा और कोई भी विकल्प मौजूद नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद पाकिस्तान टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण सीरीज खेलने हैं।

इसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर पर दो मैच की टेस्ट सीरीज भी शामिल है और फिर न्यूजीलैंड- साउथ अफ्रीका के साथ त्रिकोणीय सीरीज सीरीज भी शामिल है। अगर PCB पाकिस्तान सुपर लीग को अप्रैल महीने में आयोजित करता है तो इससे उनके टॉप विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे और साथ स्पॉन्सरशिप डील और व्यूअरशिप पर भी असर पड़ेगा।

इन सब महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मई में अधिकारियों की बैठक हुई थी, लेकिन अभी अंतिम फैसला लेना बचा है। यही नहीं पीसीबी रिटेंशन नियम बदलने पर भी विचार कर रहा है। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक सभी टीमों के पास तीन नए शुरू किए गए एलीट टूर्नामेंट से घरेलू खिलाड़ियों को चुनने का भी अवसर होगा, जिसे चैंपियंस टूर्नामेंट के रूप में भी जाना जाता है।

PCB को पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के शेड्यूल को लेकर लेना होगा बड़ा फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग की बात की जाए तो यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी लीग टूर्नामेंट में से एक है। दुनियाभर के ऐसे तमाम क्रिकेटर्स है जो इस शानदार टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहते हैं। यही नहीं ऐसे तमाम पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी भी हैं जो इस टूर्नामेंट की प्रशंसा करते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में अभी तक ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है।

PCB को अब पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लेना बेहद जरूरी है। ऐसा कहा जा सकता है कि अगर यह दोनों टूर्नामेंट के शेड्यूल आपस में भिड़ते हैं तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी नुकसान हो सकता है।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...