Skip to main content

ताजा खबर

ग्लोबल टी20 लीग: काइल मेयर्स के इस हैरतअंगेज नो-लुक शॉट को देखकर आपको किस दिग्गज खिलाड़ी की आई याद?

ग्लोबल टी20 लीग: काइल मेयर्स के इस हैरतअंगेज नो-लुक शॉट को देखकर आपको किस दिग्गज खिलाड़ी की आई याद?

Kyle Mayers (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी ऑलराउंडर काइल मेयर्स ने 4 अगस्त को खेले गए ब्रैंपटन वुल्फ और सरे जगुआर के बीच ग्लोबल टी20 कनाडा 2024 के मुकाबले में एक बेहतरीन नो-लुक शॉट खेला। सरे जगुआर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और काइल मेयर्स को अपनी टीम की ओर से ओपनिंग करते हुए देखा गया।

सरे जगुआर की पारी की दूसरी ही गेंद पर काइल मेयर्स ने जैक जार्विस को बैकवर्ड स्क्वायर लेग छोर की ओर छक्का जड़ा। यह शॉट देखकर तमाम क्रिकेट फैंस को वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा की याद आ गई। यही नहीं यह काफी हद तक भारत के पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव के नटराज पुल की तरह भी था जो वो 1980 के दशक में खेलते थे।

बता दें, आज के समय में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो नो-लुक शॉट खेलते हैं लेकिन यह शॉट वेस्टइंडीज के आंद्रे फ्लेचर से बेहतर और कोई नहीं खेल सकता है। फिलहाल काइल मेयर्स ने भी इस शॉट में महारत हासिल कर ली है।

यह रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो काइल मेयर्स ने जगुआर की ओर से खेलते हुए 18 रन बनाए। मेयर्स का प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी खराब रहा है और उन्होंने पांच पारी में महज 15.75 के औसत से 99 रन बनाए हैं। सरे जगुआर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 124 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने 23 गेंदों में 39 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

हालांकि वुल्फ ने इस मैच को चार विकेट खोकर 16 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया। यह सरे जगुआर की इस टूर्नामेंट में 5 मैच में तीसरी हार है। इसके अलावा टीम का एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था जबकि एक उन्होंने अपने नाम किया था। अब अगर उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो टीम को बचे हुए दोनों ग्रुप स्टेज मैच जीतने होंगे।

আরো ताजा खबर

क्रिस गेल की तरह अब गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी से भी डरेंगे: इरफान पठान

Vaibhav Sooryavanshi and Irfan Pathan (Image Credit- Twitter X) वैभव सूर्यवंशी के तूफानी प्रदर्शन के चलते जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 64 में राजस्थान राॅयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: आकिब नबी की अनदेखी पर हैरान आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं के फैसले पर उठाए सवाल

Aakash Chopra Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को...

20 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को मिला बड़ा बूस्ट, फिल साल्ट की इस हफ्ते होगी वापसी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से...

IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को मिला बड़ा बूस्ट, फिल साल्ट की इस हफ्ते होगी वापसी 

Phil Salt (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को बड़ा बूस्ट मिला है। बता दें कि टीम के विस्फोटक...