
R Ashwin (Photo Source: X/Twitter)
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को अपने हालिया प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि इस साल राजस्थान रॉयल्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान उन्हें अपने खेल, खासकर अपनी बल्लेबाजी को और भी मजबूत करने की जरूरत महसूस हुई। अश्विन रविवार को तमिलनाडु प्रीमियर लीग के फाइनल में लाइका कोवई किंग्स के खिलाफ अपनी टीम डिंडीगुल ड्रैगन्स का नेतृत्व करेंगे।
इस सीज़न में, उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है और वो डिंडीगुल के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। इसके अलावा, क्वालीफायर 2 बनाम इड्रीम तिरुप्पुर तिमझंझ में विशेष रूप से बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर और एस अजित राम के खिलाफ कुछ शानदार स्वीप शॉट लगाए और इसने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।
TNPL में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी को लेकर आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
TNPL में ताबड़तोड़ रन बना रहे आर अश्विन एक नए पावर हिटर के रूप में नजर आ रहे हैं। अश्विन से जब TNPL के फाइनल से पहले पूछा गया कि वे इस नए अवतार में कैसे हैं तो उन्होंने बताया कि, “देखिए, सब कुछ वर्क इन प्रोग्रेस है, है न? आप शाहरुख खान (तमिलनाडु के तूफानी बल्लेबाज) से भी इसके बारे में पूछ सकते हैं। वह पावर-हिटिंग कैसे करते हैं…आप गेंद को ऑफ-साइड और लेग-साइड से कैसे मारते हैं? यह सब दोहराव और कोण और ट्रिगर को समझने के बारे में है।”
अश्विन ने आगे बताया, “पिछले आईपीएल में, मुझे लगा कि मुझे अपने खेल को और बेहतर बनाने की जरूरत है और स्क्वायर ऑफ द विकेट वाले हिस्से में अपने क्षितिज को व्यापक बनाने की जरूरत है, क्योंकि मुझे पता है कि मैं गेंद को डाउन द ग्राउंड मार सकता हूं और मैं अपने पैरों का इस्तेमाल कर सकता हूं।
‘क्या मैं अन्य विकल्पों को तलाशना चाहता हूं?’ यह कुछ ऐसा है जो मुझे खुद से पूछना पड़ा। इसलिए, अगर मैं यह सवाल पूछ सकता हूं और अगर मुझे इसका जवाब मिल जाता है, तो यह मुझे तलाशने और खेल में अपनी रुचि बनाए रखने के लिए एक नया रास्ता देता है।”
3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार
IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता
उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

