Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024: जारी टूर्नामेंट में Manchester Originals को बड़ा झटका, काफ इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुए जोस बटलर

Jos Buttler (Image Credit- Twitter X)

जारी The Hundred 2024 के बीच मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (Manchester Originals) को करारा झटका लगा है। बता दें कि टूर्नामेंट के बीच टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) काफ इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं। साथ ही इससे पहले वह रिहैब में थे और आशा थी कि वह वापसी कर पाएंगे, लेकिन पहले तीन मैचों से बाहर होने के बाद, अब वह पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं।

गौरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद, इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर के कप्तान क्रिकेट से शाॅर्ट ब्रेक पर थे, क्योंकि उन्हें एक हल्की काफ इंजरी हो गई थी। इसको लेकर बटलर के स्कैन भी हुए थे, और उम्मीद थी कि वह मैनचेस्टर के लिए द हंड्रेड के दूसरे हाफ में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। बटलर ने टूर्नामेंट से बाहर होने की जानकारी आज 3 अगस्त, शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

द हंड्रेड 2024 से बाहर होने के बाद जोस बटलर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी के माध्यम से कहा- इस साल द हंड्रेड से बाहर होने का दुख है। बचे हुए टूर्नामेंट के लिए मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को शुभकामनाएं। जल्द से जल्द 100 प्रतिशत फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।

देखें जोस बटलर की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

दूसरी ओर, द हंड्रेड में जोस बटलर की टीम के बारे में आपको जानकारी दें, तो उनकी अनुपस्थिति में टीम में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। टीम को खेले गए पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं बटलर की गैर-मौजूदगी में टीम की कमान संभालने वाले फिल साल्ट का बल्ला भी खामोश रहा है। साल्ट के बल्ले से तीन मैचों में मात्र 23 रन निकले हैं।

साथ ही बता दें कि मैनचेस्टर ओरजिनल्स ने जोस बटलर के रिप्लेसमेंट की अभी तक घोषणा नहीं की है। मैनचेस्टर अपने आगामी मैच में 4 अगस्त रविवार को Northern Superchargers का सामना करने वाली है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...