Skip to main content

ताजा खबर

बीच मैदान पर Dinesh Karthik देने लगे बल्लेबाजी का ज्ञान, अभी से शुरू कर दिया कोचिंग का काम

Dinesh Karthik (Photo Source: X/Twitter)

Dinesh Karthik को क्रिकेट से संन्यास लिए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन ये खिलाड़ी ज्यादा समय तक इस खेल से दूर नहीं रह सकता है। जहां इन दिनों वो The Hundred में बतौर Broadcaster काम कर रहे हैं, साथ ही फैन्स को उनकी कमेंट्री काफी ज्यादा पसंद आ रही है। दूसरी ओर कार्तिक को बीच कमेंट्री में कोचिंग करने का भूत सवार हो गया है, ऐसे में इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

मौके को नहीं भुना पाए थे Dinesh Karthik

जी हां, Dinesh Karthik ने टीम इंडिया में साल 2022 में वापसी की थी, जहां उन्हें टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर मौका मिला था। लेकिन ये खिलाड़ी एक हर मौके को भुनाने में असफल रहा, जिसके बाद कार्तिक की टीम इंडिया से पक्की वाली छुट्टी कर दी गई और उनकी कभी वापसी नहीं हुई। वैसे कार्तिक का टीम इंडिया से साल 2004 में डेब्यू हुआ था, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से कुल 26 टेस्ट, 94 वनडे मैच और 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे।

आप नहीं मिले क्या कोच Dinesh Karthik से अभी तक?

*The Hundred से Dinesh Karthik का नया वीडियो हुआ वायरल।
*वायरल वीडियो में कार्तिक बल्लेबाजी की टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं।
*जहां वो कैमरे के सामने Power Hitting करना सीखाते हुए नजर आए।
*IPL 2025 से बल्लेबाजी कोच के तौर पर RCB के साथ नजर आएंगे कार्तिक।

Dinesh Karthik का ये वीडियो हो रहा इस समय वायरल

A power hitting lessons from Dinesh Karthik. 👌👏pic.twitter.com/Mj5cat8W8a

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 3, 2024

हाल ही मे वाइफ के साथ एक खास पोस्ट किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

गौतम गंभीर को लेकर बयान दिया था कार्तिक ने

टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर दिनेश कार्तिक ने बयान दिया था, इस दौरान उन्होंने गंभीर की जमकर तारीफ की थी। कार्तिक ने कहा था कि – गंभीर एक शानदार लीडर हैं , साथ ही वो टीम इंडिया को आगे ले जाने वाले सही कोच भी हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा था कि- गंभीर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का साथ देने में यकीन रखते हैं, साथ ही वो खिलाड़ियों का बचाव करते हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट में जरूरी भी है।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...