Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप को गुस्से में घूरते हुए नजर आए कप्तान रोहित, फोटोज हुई सोशल मीडिया पर वायरल

SL vs IND मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप को गुस्से में घूरते हुए नजर आए कप्तान रोहित फोटोज हुई सोशल मीडिया पर वायरल

Rohit Sharma & Arshdeep Singh (Photo Source: X)

भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे टाई होने के बाद भारतीय प्लेयर अर्शदीप सिंह फैंस के निशाने पर हैं। 47वें ओवर में जब टीम इंडिया को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी और हाथ में भी एक ही विकेट था, तब बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने खराब शॉट खेलकर खुद का विकेट दे दिया और मैच टाई हो गया गया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर तो अर्शदीप सिंह के इस शॉट की काफी आलोचना हुई ही, साथ ही मैच के बाद हाथ मिलाते हुए रोहित शर्मा उन्हें घूरते हुए भी नजर आए।

रोहित का यह गुस्सा जायज भी था क्योंकि जब अर्शदीप बल्लेबाजी करने आए थे तो टीम को 14 गेंदों पर मात्र 1 रन की दरकार थी। उस समय वह बड़ा शॉट नहीं बनता था, अगर अर्शदीप सिंह आराम से खेलकर एक रन भी ले लेते तो भारत इस मैच को आसानी से जीत सकता था।

मैच खत्म होने के बाद Rohit Sharma ने Arshdeep Singh को दिखाई आँखें

मैच के बाद सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह की खूब आलोचना हुई। इस दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मैच के बाद हाथ मिलाते हुए रोहित शर्मा अर्शदीप सिंह को गुस्से में घूरते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अर्शदीप सिंह की आंखें झुकी हुईं हैं। इस दौरान कई फैंस ने तो यह भी कहा कि अर्शदीप सिंह धोनी की तरह विनिंग छक्का लगाकर हीरो बनने चले थे। हालांकि वह हीरो की जगह जीरो जरूर बन गए।

बात मुकाबले की करें तो, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बोर्ड पर लगाए। स्पिन फ्रेंडली इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए टिक पाना आसान नहीं था, हालांकि इसके बावजूद वेल्लालागे ने 65 गेंदों पर 7 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने भी अर्धशतक जड़ा। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल सर्वाधिक 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। पहले 10 ओवर में रोहित शर्मा ने 47 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। हालांकि हिटमैन के आउट होने के बाद भारत की रन गति पर लगाम लग गया औरअंत में पूरी टीम इंडिया 47.5 ओवर में 230 रन पर सिमट गई और मैच टाई हो गया।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...