Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बीच मैच में आपा खो बैठे अश्विन… डगआउट से बल्लेबाजों को किए ऐसे इशारे

VIDEO बीच मैच में आपा खो बैठे अश्विन डगआउट से बल्लेबाजों को किए ऐसे इशारे

R Ashwin (Photo Source: X/Twitter)

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 का एलिमिनेटर मैच चेपॉक सुपर गिलीज और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच 31 जुलाई को खेला गया था। इस मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज कर रविचंद्रन अश्विन की टीम डिंडीगुल ड्रैगन्स ने क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। लीग का क्वालिफायर-2 मुकाबला 2 अगस्त को आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में शानदार खेल दिखाकर अश्विन की टीम फाइनल में जगह बनाना चाहेगी।

इस बीच अश्विन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वह डगआउट से अपनी टीम के बल्लेबाजों पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

बल्लेबाजों के ऊपर बुरी तरह भड़के आर अश्विन

चेपॉक सुपर गिलीज के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में डिंडीगुल ड्रैगन्स की टीम 159 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर रोमांचक जीत दर्ज की थी। हालांकि, रन चेज के दौरान कप्तान रविचंद्रन अश्विन अपनी टीम के बल्लेबाजों पर बुरी तरह से भड़कते हुए नजर आए। वायरल वीडियो में अश्विन डगआउट से बल्लेबाजों के प्रति गुस्से भरे इशारे कर अपनी हताशा व्यक्त कर रहे हैं।

यहां देखें अश्विन के गुस्से का वीडियो-

एलिमिनेटर में अश्विन ने जीता था प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

चेपॉक सुपर गिलीज के खिलाफ एलिमिनेयर मैच में अश्विन ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन दिए थे। वहीं फिर रन चेज में टीम के लिए 35 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रनों की अहम पारी खेली थी। अश्विन ने ऑलराउंडर प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 के जारी सीजन में आर अश्विन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक बल्ले से 7 पारियों में 21.83 की औसत और 145.55 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में 8 पारियों में 26 की औसत और 7.47 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए हैं।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...