Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: Janith Liyanage का फैसला देख मेजबान टीम भी रह गई हैरान, नॉटआउट होने के बावजूद चुपचाप पवेलियन लौट गए युवा खिलाड़ी

SL vs IND: Janith Liyanage का फैसला देख मेजबान टीम भी रह गई हैरान, नॉटआउट होने के बावजूद चुपचाप पवेलियन लौट गए युवा खिलाड़ी

SL VS IND (Pic Source-X)

इस समय कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

मुकाबले के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। श्रीलंका के Janith Liyanage पहले वनडे में नॉटआउट थे लेकिन उन्होंने अपने फैसले से तमाम क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। यह सब देखने को मिला श्रीलंका की पारी के 35वें ओवर में। अक्षर पटेल की एक गेंद पर Janith Liyanage बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन अंतिम समय पर गेंद टर्न हुई और स्लिप पर खड़े भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद को काफी अच्छी तरह से पकड़ा।

भारतीय टीम को लगा कि यह गेंद Janith Liyanage के बल्ले से लगी है और उन्होंने फील्ड अंपायर से आउट की अपील की। जैसे ही फील्ड अंपायर ने यह देखा कि Janith Liyanage निराश होकर वापस पवेलियन लौट रहे हैं उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ी को आउट दे दिया। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि गेंद Janith Liyanage के बल्ले से नहीं लगी थी और वो नॉटआउट थे, हालांकि इसके बावजूद श्रीलंकाई खिलाड़ी ने डीआरएस की मांग नहीं की और वो बिना कुछ बोले वापस पवेलियन लौट गए।

श्रीलंकाई खेमा भी इस चीज को देखकर काफी हैरान था कि आखिर क्यों Janith Liyanage ने डीआरएस की मांग नहीं की। दरअसल जब रिप्ले में देखा गया तब यह साफ पता चला की गेंद उनके बल्ले से बिल्कुल भी नहीं लगी थी और वो नॉटआउट थे।

भारत को मैच जीतने के लिए 231 रन बनाने होंगे

श्रीलंका की ओर से पथुम निस्संका ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। निस्संका के अलावा Dunith Wellalage ने 67* रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और दो छक्के जड़े। Janith Liyanage की बात की जाए तो उन्होंने 20 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

भारत को पहला वनडे जीतने के लिए 50 ओवर में 231 रन बनाने होंगे। यह लक्ष्य उनके लिए इतना मुश्किल नहीं होगा क्योंकि टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो चुकी है और उनके बाकी खिलाड़ी भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...