Skip to main content

ताजा खबर

अभी तक टी20 रिटायरमेंट को नहीं भुला पाएं हैं कप्तान रोहित शर्मा, खुद ही देख लें वीडियो 

अभी तक टी20 रिटायरमेंट को नहीं भुला पाएं हैं कप्तान रोहित शर्मा खुद ही देख लें वीडियो

Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के बाद, अब मैन इन ब्लू का सामना तीन मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका से 2 अगस्त से होने वाला है। बता दें कि वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बड़ा बयान सामने आया है। रोहित का कहना है कि वह अभी तक अपने टी20 क्रिकेट को नहीं भुला पाए हैं।

रोहित शर्मा ने टी20 रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान

बता दें कि रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की वनडे क्रिकेट में कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। तो वहीं भारत और श्रीलंका बीच होने वाले पहले वनडे मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में रोहित ने अपने टी20 फाॅर्मेट से रिटायरमेंट को लेकर अपना पक्ष रखा है। रोहित ने कहा-

अभी तक मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं टी20 क्रिकेट से रेस्ट पर हूं, जैसा कि बीते समय में होता आया था। और मुझे लगता है कि एक बड़ा टूर्नामेंट आने वाला है, और हमें एक बार फिर टी20 क्रिकेट के लिए तैयार रहना पड़ेगा। मुझे ऐसा लगता है और मुझे नहीं लगता है कि पूरी तरह से आउट ऑफ फाॅर्म हूं।

देखें रोहित शर्मा की ये वीडियो

वनडे में रोहित सहित ये खिलाड़ी एक्शन में आएंगे नजर

साथ ही बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर केएल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी हुई है। इसके अलावा पहली बार तेज गेंदबाज हर्षित राणा का टीम इंडिया की वनडे टीम में चयन हुआ है। देखने लायक बात होगी कि क्या वे श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर पाते हैं या नहीं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया 

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कोलकाता के...

KKR vs DC, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs DC: top 10 memes (image via X) केएल राहुल ने एक शानदार अर्धशतक लगाया और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार...

IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल: क्वालीफायर 1 में RCB का मैच GT से, एलिमिनेटर में SRH और RR होंगे आमने-सामने

IPL 2026: Playoffs Schedule (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है, और उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमियों को एक...

‘अब तुम सबका चप्पलों से पिटाई खाने का समय आ गया है’ पंजाब के खिलाड़ियों के लेकर आखिरी युवराज ने ऐसा क्यों कहा?

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की और टीम में साथी क्रिकेटर प्रियांश आर्या व अर्शदीप सिंह...