Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: तीसरे टी-20 में वाशिंगटन सुंदर ने अपने नाम किया प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार

SL vs IND: तीसरे टी-20 में वाशिंगटन सुंदर ने अपने नाम किया प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार

Sri Lanka vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) –

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया, जहां मैच सुपर ओवर तक गया। हालांकि, अंत में भारत ने यह मुकाबला अपने नाम किया। इसके साथ ही मेहमान टीम ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप भी कर दिया। वाशिंगटन सुंदर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 25 रन बनाने के अलावा चार ओवर के स्पैल में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके अलावा सुपर ओवर में भी शानदार गेंदबाजी की।

पावरप्ले में भारत ने गंवा दिए 5 विकेट

इससे पहले बारिश के कारण मुकाबला देर से शुरू हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई और पावरप्ले के अंदर ही उसने अपने पांच शीर्ष क्रम के बल्लेबाज खो दिए। 48 के स्कोर पर मेन इन ब्लू ने 5 विकेट गंवा दिए।

हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल और शिवम दुबे ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। गिल ने 37 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाए, जबकि दुबे ने 13 रनों का योगदान दिया। वहीं रियान पराग और वाशिंगटन सुंदर ने उपयोगी पारियां खेलते हुए क्रमश: 26 और 25 रन बनाए।

इस तरह भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रनों का टोटल बनाया। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। वहीं वानिंदु हसरंगा को दो विकेट मिले। चामिंदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो और रमेश मेंडिस ने 1-1 विकेट चटकाए।

श्रीलंका के हाथ से जीत फिसली

138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका एक समय जीत के कगार पर थी, लेकिन रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव के ओवरों ने पूरा मैच पलटकर रख दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। निसांका 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बिश्नोई ने आउट किया। इसके बाद मेंडिस और परेरा ने महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।

कुसल मेंडिस अपने अर्धशतक से चूक गए और 43 के निजी स्कोर पर रवि बिश्नोई का शिकार बने। हसरंगा (3) और कप्तान चरित असलांका (0) सस्ते में पवेलियन लौट गए। कुसल परेरा शानदार लय में दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह जीत दिलाकर वापस लौटेंगे, लेकिन जीत श्रीलंका के हाथ से फिसल गई।

19वें ओवर में रिंकू सिंह ने पहले कुसल परेरा (46) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रमेश मेंडिस (3) को भी पवेलियन की राह दिखाई। आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी और गेंदबाजी करने खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव आए। उन्होंने मात्र 5 रन देकर दो विकेट लिए और मैच टाई हो गया। श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। इसके बाद सुपर ओवर खेलने उतरी श्रीलंका ने दो विकेट खोकर दो रन बनाए और टीम इंडिया ने पहली हीं गेंद पर चौका लगाकर जीत दर्ज की।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...