Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में खेलते हुए दिख सकते हैं MS Dhoni, लेकिन बीसीसीआई को माननी होगी ये शर्त

IPL 2025 में खेलते हुए दिख सकते हैं MS Dhoni लेकिन बीसीसीआई को माननी होगी ये शर्त

MS Dhoni (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2025 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि, अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) मेगा ऑक्शन से पहले 5-6 रिटेंशन की अनुमति देता है, तो चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन में खेलते हुए दिख सकते हैं।

सीएसके के कप्तान के रूप में आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद, धोनी ने घुटने की सर्जरी करवाई। वही महान विकेटकीपर बल्लेबाज ने हमेशा की तरह सभी को हैरान करते हुए 2024 संस्करण से पहले एक साहसिक निर्णय लिया, जहां उन्होंने कप्तानी की कमान रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी।

IPL 2025 में खेलते हुए दिख सकते हैं MS Dhoni

IPL 2024 में भी एमएस धोनी को घुटने की चोट से जूझते देखा गया था। उन्होंने घुटने में दर्ज के साथ ही सारे मैच खेले और विकेटकीपिंग भी की। हालांकि, दर्द के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मैच भी जिताए। उन्होंने अपने आखिरी आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ 13 गेंदों पर 25 रन बनाए थे। लेकिन सीजन खत्म होने के साथ सभी के मन में यह सवाल रह गया कि क्या धोनी आगामी सीजन में खेलेंगे या नहीं।

चेन्नई सुपर किंग्स को 5 ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपकमिंग सीजन में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला वैसे तो माही के ही हाथ में है। हालांकि, इसको लेकर क्रिकबज बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट की मानें, धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स तभी रिटेन करेगी, जब आईपीएल में 5-6 प्लेयर्स को रिटेन करने की परमिशन मिलेगी।

ऐसे में अगर एमएस धोनी ने खेलने का फैसला किया, तो जाहिर तौर पर CSK हर हाल में उनको अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। हालांकि, धोनी आने वाले सीजन में खेलेंगे या नहीं, इसपर अब तक खुद उन्होंने कोई अपडेट नहीं दी है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...