Skip to main content

ताजा खबर

टी20 सीरीज से पहले राहुल द्रविड़ ने गौतम गंभीर को लिए भेज स्पेशल मैसेज, देखें पूरा वीडियो

टी20 सीरीज से पहले राहुल द्रविड़ ने गौतम गंभीर को लिए भेज स्पेशल मैसेज, देखें पूरा वीडियो

Gautam Gambhir & Rahul Dravid (Photo Source: X)

भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया। इसके बाद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया है। हेड कोच बनने के बाद गंभीर का कार्यकाल श्रीलंका दौरे से शुरू होगा। सीरीज का पहला टी-20 मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टीम के पूर्व हेड कोच और पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ ने गंभीर को स्पेशल संदेश भेजा है।

गौतम गंभीर के लिए राहुल द्रविड़ ने भेजा खास सन्देश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मैसेज को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, जिस पर गंभीर ने भी प्रतिक्रिया दी है। द्रविड़ का वो मैसेज सुनकर गंभीर भी काफी इमोशनल हो गए। द्रविड़ ने गंभीर से कहा, ‘हेलो गौतम, हमारी दुनिया की सबसे रोमांचक जॉब में आपका स्वागत है, जो भारतीय टीम का कोच होना है। इसके बाद द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप से लेकर भारत की विक्ट्री परेड की यादों के सुनहरे अहसास को गंभीर को बताते हुए कई खास मैसेज दिए हैं।

द्रविड़ ने कहा, जब हम एक ही टीम के खिलाड़ी थे तो मैंने आपकी बैटिंग में वह झलक देखी है कि आप अपना सबकुछ झोंक देते थे। मैंने आपके बैटिंग और फील्डिंग साझेदार के तौर पर देखा है कि आप विरोधियों के सामने समर्पण करने के खिलाफ रहते थे और मैंने आपको तब भी नोटिस किया है। मैंने आपके कई आईपीएल सीजन में यह नोट किया है कि आप जीत के प्रति कितने इच्छुक रहते थे और मैंने युवा खिलाड़ियों की मदद करते भी आपको देखा है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप यहां भी टीम के साथ न्याय करेंगे। आपको यहां खिलाड़ियों, सपॉर्टस्टाफ, मैनेजमेंट और सबसे ज्यादा जरूरी फैन्स का भरपूर साथ मिलेगा।

इसके साथ ही पूर्व हेड कोच ने आगे कहा कि, ‘जब भी आप मुश्किल समय में फंसे तो लंबी सांस छोड़कर एक कदम पीछे लेना और तब भी आपके लिए मुश्किल हो तो मुस्कुरा देना। इसके बाद जो भी होगा, लोग उससे हैरान हो जाएंगे। मैं गौतम गंभीर तुम्हें शुभकामनाएं देता हूं और मुझे भरोसा है कि आप भारतीय क्रिकेट को और भी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

राहुल द्रविड़ के मैसेज पर गौतम गंभीर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

द्रविड़ के उस मैसेज को सुनने के बाद गंभीर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, देखों, मुझे नहीं मालूम कि इस पर मैं क्या कहूं। यह मैसेज मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह इसलिए नहीं कि यह उस व्यक्ति से आ रहा है, जिन्हें मैं रिप्लेस कर रहा हूं. यह ऐसे व्यक्ति से आ रहा हूं, जो जब खेलते थे तो मैं हमेशा उनकी ओर देखता था। वह निस्वार्थ खिलाड़ी थे, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा की। राहुल भाई ऐसे शख्स थे, जिन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ भी या सब कुछ किया वह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत जरूरी था। मौजूदा और अगली पीढ़ियों को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...