Skip to main content

ताजा खबर

“अगर आप अच्छे इंसान हैं, तो आपके साथ अच्छा ही होगा”- टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के बाद बोले SKY

अगर आप अच्छे इंसान हैं तो आपके साथ अच्छा ही होगा- टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के बाद बोले SKY

Suryakumar Yadav (Image Credit- X)

टीम इंडिया के नए T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज से पहले कप्तानी के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया। रोहित शर्मा के T20I से संन्यास लेने के बाद अब सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया गया है। सूर्य ने बताया कि उन्होंने हमेशा एक कप्तानी करने का आनंद लिया है और वो आगे भी इसी अप्रोच के साथ कप्तानी करना जारी रखेंगे।

सूर्या इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन फुल टाइम कप्तान के तौर पर यह उनकी पहली सीरीज है। वहीं श्रीलंका सीरीज शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सूर्या का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कप्तानी और हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर दिल खोलकर बात की है।

टीम इंडिया के कप्तान बनने को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कह दी बड़ी बात

उस वीडियो में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, ‘मुझे लगता है जो इस खेल से मैंने सबसे अहम बात सीखी है, वो ये है आप कितने हंबल हैं, चाहे आपने काफी कुछ हासिल कर लिया हो या फिर जब आप अच्छा नहीं कर पा रहे हों। ये मैंने सीखा है कि जब आप ने मैदान पर कुछ किया होता है, तो उसे आपको मैदान पर ही छोड़कर आना होता है। ये आपकी पूरी जिंदगी नहीं है, ये आपकी जिंदगी का एक हिस्सा है।

ऐसा नहीं हो सकता कि जब आप अच्छा कर रहे हों, तो आप टॉप पर रहें, और जब आप अच्छा नहीं कर पा रहे हों, तो अंडरग्राउंड हो जाएं, मुझे ऐसा लगता है कि ये एक चीज आपको खिलाड़ी के तौर पर नहीं करनी चाहिए, मैं सिर्फ क्रिकेट की बात नहीं कर रहा, बल्कि सारे खेलों की बात कर रहा हूं। इससे मुझे अपने जीवन में बैलेंस बनाने में मदद मिली है। और अगर आप अच्छे इंसान हैं, तो आपके साथ अच्छा ही होगा।’

आपको बता दें कि श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया नए कप्तान सूर्यकुमार यादव और नए हेड कोच गौतम गंभीर के अंडर में खेलेगी, अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस दौरे पर टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है।

আরো ताजा खबर

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...