Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup T20: मैच से पहले अचानक क्यों बदला गया टीम इंडिया का कप्तान, जानिए क्या है वजह?

मैच से पहले अचानक क्यों बदला गया टीम इंडिया का कप्तान

India Women vs Nepal Women (Image Credit- Twitter X)

Women’s Asia Cup T20: दोनों भारतीय क्रिकेट टीमें इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं। पुरुष टीम को 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों की सीरीज होगी। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप में खेल रही है। भारतीय महिला टीम ने 23 जुलाई को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच नेपाल के खिलाफ खेला था। लेकिन इस मैच में हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी स्मृति मंधाना करने आई थी।

नेपाल के खिलफ स्मृति मंधाना ने क्यों की कप्तानी?

इस मैच में भारतीय टीम बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरी थी। हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था, क्योंकि इस मैच में टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम देने का फैसला किया गया था।

दरअसल, टूर्नामेंट के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए हरमनप्रीत कौर को बड़े मैचों से पहले आराम दिया गया। ग्रुप स्टेज के पहले दो मैचों में हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करती नजर आईं थी।

नेपाल को हराकार भारत महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में 

महिला टी20 एशिया कप के दसवें मैच में भारत ने नेपाल को 82 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा की 81 रनों की तूफानी पारी के दम पर नेपाल को 179 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में नेपाल महिला टीम लगातार विकेट खोती रही और निर्धारित 20 ओवर में 96 रन ही बना सकी।

इस हार के साथ ही नेपाल आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। महिला एशिया कप 2024 के ग्रुप चरण में टीम इंडिया ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस तरह भारत ने पहली बार एशिया कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...