Skip to main content

ताजा खबर

“चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार यादव”- आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी

Suryakumar Yadav and Aakash Chopra. (Image Source: BCCI/X)

टी-20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव वनडे क्रिकेट में अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी और मार्च में होना है। चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

चोपड़ा का मानना है कि,  टी20 के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह वनडे टीम में फिट नहीं हो रहे। बता दें कि बीसीसीआई ने हाल ही में सूर्यकुमार को भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने कप्तानी की रेस में हार्दिक पांड्या को पछाड़ा। हालांकि, सूर्या को श्रीलंका के खिलाफ वनडे स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।

सूर्यकुमार यादव को लेकर आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि सूर्या फिलहाल टी20 सेटअप का हिस्सा रहेंगे। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”सूर्यकुमार यादव वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में पहुंचने वाली टीम का हिस्सा थे। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल खेलने वाली टीम में भी थे।

उन्होंने डेविड मिलर का कमाल का कैच पकड़ा। हालांकि, सूर्या अब सूर्या वनडे टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में जब सूर्या को लेकर सवाल पूछा गया गया तो कहा गया कि वह बेहतरीन और स्पेशल प्लेयर हैं लेकिन सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में ही खेलते हुए नजर आएंगे। वनडे में उनके नाम पर गौर नहीं किया गया। अगर उनके नाम की चर्चा नहीं हो रही और चैंपियंस ट्रॉफी आने वाली है। तो आप यह मानकर चल सकते हैं कि सूर्यकुमार चैंपियंस ट्रॉफी में नजर नहीं आएंगे।”

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि शुभमन गिल का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना तय है। चोपड़ा ने कहा, ”गिल चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आएंगे। उन्होंने (अगकर) कहा कि गिल तीनों फॉर्मेट के प्लेयर हैं। गौतम गंभीर (हेड कोच) का मानना भी है कि अगर तीनों फॉर्मेट का प्लेयर मिल जाए तो कुछ गलत नहीं। गिल की कप्तानी भी देखी गई है। उन्होंने जितनी भी कप्तानी की है, वो अच्छी लगी है। इसलिए, उन्हें उपकप्तानी भी बनाया गया है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...