
IND-W vs NEP-W Match Prediction (Source X)
महिला एशिया कप 2024 में भारत ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा मैच नेपाल के खिलाफ मंगलवार (23 जुलाई) को खेलेगा। भारत इस मैच में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगा। ग्रुप ए की अंक तालिका में टीम इंडिया चार अंक और +3.386 के नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर है। छह अंक होते ही हरमनप्रीत कौर की टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से हराया था। नेपाल अपने पहले मैच में UAE को हराने में सफल रहा था लेकिन दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान से 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल में भारत की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है जबकि पाकिस्तान ने पिछले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने रन रेट में काफी सुधार किया है।
IND W vs NEP W Playing 11: भारत बनाम नेपाल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
नेपाल : समझना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, इंदु बर्मा (कप्तान), रूबीना छेत्री, रोमा थापा, पूजा महतो, बिंदु रावल, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), कबिता जोशी, कृतिका मारासिनी।
NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल
IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की
10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

