Skip to main content

ताजा खबर

आज भी YO-YO टेस्ट आसानी से करते हैं Karun Nair पास, टीम इंडिया में वापसी की है पूरी आस

Karun Nair (Image Credit- Instagram)

जब भी टीम इंडिया के सबसे अनलकी खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार होगी, तो उस लिस्ट में Karun Nair का नाम सबसे टॉप पर होगा। भारतीय टीम से मिले मौकों में खुद को साबित करने वाले नायर आज गायब हैं, इस बीच इंस्टाग्राम पर इस खिलाड़ी ने एक तस्वीर शेयर कर ये साबित किया है की वो आज भी सुपर फिट हैं।

Karun Nair का नाम सुनते ही फैन्स को याद आती है एक ही चीज

बड़ी उम्मीदों के साथ Karun Nair ने टीम इंंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू किया था, वहीं  इंग्लैंड के खिलाफ इस बल्लेबाज ने तिहरा शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। लेकिन अचानक वो टीम इंडिया से गायब हो गए और कभी भी उनकी वापसी नहीं हुई। नायर ने  टीम इंडिया से आज तक सिर्फ 6 टेस्ट मैच और 2 वनडे मैच खेले हैं, वहीं इस खिलाड़ी ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था। उसके बाद से वो घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, साथ ही अब तो IPL में भी उनको मौका नहीं मिलता है।

YO-YO टेस्ट में आज भी Karun Nair देते हैं बेस्ट

*लंबे समय बाद बल्लेबाज Karun Nair की कोई तस्वीर आई है सामने।
*जहां बल्लेबाज नायर ने अपनी खुद एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है ।
*YO-YO टेस्ट पास करने के बाद की है तस्वीर, लग रहे हैं काफी ज्यादा फिट।
*घरेलू सीजन के अलावा Maharaja Cup कप की तैयारी में जुटे हैं नायर।

Karun Nair की इंस्टा स्टोरी देख लो आप भी

Karun Nair (Image Credit- Instagram)

फिटनेस पर खूब काम करता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karun Nair (@karun_6)

IPL में भी नहीं मिलता है मौका

दूसरी ओर बल्लेबाज नायर ने अभी तक अलग-अलग टीमों से कई सालों तक IPL खेला था, लेकिन इस लीग के लिए भी इस दिग्गज बल्लेबाज के रास्ते बंद होने लगे हैं। सबसे पहले 2023 IPL में वो किसी टीम का हिस्सा नहीं थे, फिर केएल राहुल चोटिल हुए तो उनको LSG में शामिल किया गया था। उसके बाद IPL 2024 के लिए उन्हें किसी ने नहीं खरीदा और उसके बाद वो काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड चले गए थे।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...