Skip to main content

ताजा खबर

सपोर्ट स्टाफ के लिए गौतम गंभीर द्वारा सुझाए हुए सभी नाम को BCCI ने किया रिजेक्ट

सपोर्ट स्टाफ के लिए गौतम गंभीर द्वारा सुझाए हुए सभी नाम को BCCI ने किया रिजेक्ट

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया है। हेड कोच के अपॉइंटमेंट के बाद सभी की नजरें अब इस बात पर है कि, अब टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में कौन होगा। अब भारतीय टीम का बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच कौन होगा। इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

हेड कोच और मैनेजमेंट के बीच सबसे ज्यादा बहस बॉलिंग कोच को लेकर हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अभिषेक नायर का असिस्टेंट कोच बनना लगभग तय है और टी दिलीप एक बार फिर से फील्डिंग कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। बॉलिंग कोच के लिए गौतम गंभीर ने अभी तक कुल पांच नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सुझाए हैं, लेकिन सभी नाम बोर्ड ने रिजेक्ट कर दिए हैं।

बीसीसीआई ने गंभीर के सुझाए हुए सभी काम को नकारा

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ ही टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल भी खत्म हो गया था। बीसीसीआई ने इस सभी को कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी थी। हाल ही में खबरें आ रही थीं कि साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच हो सकते हैं, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने उनके नाम को भी रिजेक्ट कर दिया है।

गंभीर बॉलिंग कोच के रोल के लिए इससे पहले आर विनय कुमार और लक्ष्मीपति बालाजी के नाम की भी पैरवी कर चुके हैं, लेकिन बीसीसीआई ने मना कर दिया था। इसके अलावा फील्डिंग कोच के लिए गंभीर ने नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रेयान टेन डेशकाटे और साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स का नाम भी सुझाया था, लेकिन बीसीसीआई ने ये दो नाम भी ठुकरा दिए थे, इस तरह से अभी तक बीसीसीआई गंभीर के सुझाए कुल पांच नामों को रिजेक्ट कर चुका है।

अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि भारत का बैटिंग कोच या बॉलिंग कोच या फील्डिंग कोच कौन होगा। हालांकि कुछ समय पहले ये भी खबरें सामने आई थी कि, बीसीसीआई जहीर खान को गेंदबाजी कोच बनाना चाहता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 के लिए इरफान पठान ने चुनी KKR की प्लेइंग 12, इस अनकैप्ड स्टार को दी जगह 

KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के आगामी सीजन के लिए पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की प्लेइंग 12 का चयन...

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, आकाश दीप पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Akash Deep (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण...

IPL 2026: LSG के मालिक संजीव गोयनका और टीम ने राम मंदिर का किया दौरा, देखें वायरल वीडियो!

Sanjiv Goenka Visits Ram Mandir Before IPL 2026 (image via X) लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2026 से पहले, टीम को अयोध्या के राम मंदिर की...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के 5 खिलाड़ी जो बन सकते हैं असली मैच विनर

Chennai Super Kings 2026 IPL (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स  की तैयारियों पर काफी सवाल उठे हैं। मेगा ऑक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं...