
Joe Root (Photo Source: X/Twitter)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम जब साल 2021/22 में एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, तो उसे बुरी तरह का हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरे पर कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) और हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) की रणनीतियां फेल साबित हुई थीं।
बता दें कि इस समय दुनिया कोविड महामारी की बीमारी से जूझ रही थी, और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को कोविड भी हुआ था, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को अलग-अलग रुकना पड़ा था, और इस वजह से इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस दौरे पर अपनी पूरी ताकत के साथ क्रिकेट नहीं खेल पाई थी।
इस सीरीज में जो रूट की अगुवाई में इंग्लैंड को 4-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम की हार पर पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) का बड़ा बयान सामने आया है। रूट का कहना है कि उस दौरान इंग्लैंड को वह दौरा नहीं करना चाहिए था।
जो रूट (Joe Root) ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही Wisden के साथ एक इंटरव्यू में उस सीरीज को याद करते हुए जो रूट ने कहा- यकीनन हमें पिछली बार एशेज सीरीज के लिए वहां (ऑस्ट्रेलिया) नहीं जाना चाहिए था, क्या हमें पीछे मुड़कर देखना चाहिए। कोविड के बारे में सोचते हुए, पिछली बार जब हम गए थे तो यह बस खेल को चालू रखने के बारे में था।
दूसरी ओर, साल 2023 में पिछली एशेज टेस्ट सीरीज को याद करते हुए स्टुअर्ट ब्राॅड ने कहा- एशेज क्रिकेट की परिभाषा एक विशिष्ट खेल है जिसमें बहुत सारा जुनून है और खिलाड़ी अपने खेल के टाॅप पर होते हैं। कोविड प्रतिबंधों के कारण उस सीरीज के बारे में कुछ भी उच्च-स्तरीय प्रदर्शन नहीं था। ट्रेनिंग सुविधाएं सुविधाएं, यात्रा, मेलजोल न कर पाना उस दौरान संभव नहीं था।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

