Skip to main content

ताजा खबर

जैसे ही मुझे RCB महिला टीम में चुना गया मैंने रोना शुरू कर दिया: श्रेयांका पाटिल

जैसे ही मुझे RCB महिला टीम में चुना गया मैंने रोना शुरू कर दिया: श्रेयांका पाटिल

Shreyanka Patil (Pic Source-Twitter)

भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर श्रेयांका पाटिल ने हाल ही में उस समय के बारे में बताया जब महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। बता दें, श्रेयांका पाटिल का प्रदर्शन महिला प्रीमियर लीग में अभी तक काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तमाम फैंस का दिल जीता है।

श्रेयांका पाटिल ने इस बात का खुलासा किया कि जब नीलामी में उनका नाम और नंबर बोला गया था तब उन्होंने अपनी उंगली क्रॉस कर ली थी। यही नहीं जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया तब उन्हें काफी सुकून मिला और वो काफी खुश थी।

RCB के साथ अपने हालिया पॉडकास्ट एपिसोड के दौरान श्रेयांका पाटिल ने कहा कि, ‘RCB ने बोली लगानी शुरू की और मैं कह रही थी कि रुक जाइए, रुक जाइए और उन्होंने कहा कि सोल्ड टू RCB। सभी लोग कूद पड़े। कुछ लोग खुशी के मारे कूद पड़ते हैं जबकि कुछ रोते हैं। मैं बिल्कुल ही ब्लैंक थी। 5 मिनट बाद मैंने रोना शुरू कर दी। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि यह सच है या झूठ। इसे मानना चाहिए या नहीं। मैं पूरी तरीके से हैरान रह गई थी।’

काफी खुशी महसूस हो रही थी कि आरसीबी ने मुझे अपनी टीम में शामिल किया: श्रेयांका पाटिल

श्रेयांका पाटिल ने आगे इस बात का खुलासा किया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनका स्वागत बिल्कुल परिवार की तरह किया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता और कई कोच की मदद से उनकी ऑफ स्पिन और बेहतर हो सकी। श्रेयांका पाटिल ने आगे कहा कि, ‘मुझे काफी खुशी महसूस हो रही थी कि मैं इस जगह पर हूं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेरा बिल्कुल मेरे परिवार के लोगों की तरह स्वागत किया।

यह पूरी चीज काफी अच्छी थी और मुझे बहुत ही खास महसूस हुआ। ऑफ स्पिन ऐसी चीज है जिसे मैं काफी पसंद करती हूं। यह सच में काफी मजेदार था। उसके बाद मेरे कोच और मेरे पिता जो खुद एक ऑफ स्पिनर थे उन्होंने मेरे गेंदबाजी एक्शन में काम करना शुरू किया। मेरे पिता ने मुझसे कहा कि जैसी आप है वैसी रहे और कुछ अलग करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।’

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...