Skip to main content

ताजा खबर

अंतिम पांच ओवर में मेरा दिमाग पूरी तरह से काम करना बंद कर चुका था: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण पल को लेकर रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Source X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच में बारबाडोस में खेला गया था। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। हालांकि एक समय दक्षिण अफ्रीका इस मैच में काफी अच्छी स्थिति में था लेकिन अंतिम पांच ओवर में यह मैच पूरी तरह से भारत के पक्ष में आ गया और उन्होंने इसमें जीत दर्ज की।

बता दें, दक्षिण अफ्रीका की पारी के 15वें ओवर में हेनरिक क्लासेन ने अक्षर पटेल के ओवर में कुल 24 रन जड़े थे। इस ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका को अंतिम पांच ओवर में 30 रनों की जरूरत थी और हेनरिक क्लासेन के अलावा क्रीज पर डेविड मिलर भी मौजूद थे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने यह खुलासा किया कि जब क्लासेन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे तब उनका दिमाग काम करना पूरी तरह से बंद हो चुका। हालांकि भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्होंने अपने टीम के साथियों को कूल रहने को कहा और इसके बाद टीम ने जीत दर्ज की।

रोहित शर्मा ने Dallas में एक इवेंट के दौरान कहा कि, ‘हां मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो गया था। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। हालांकि उस समय मेरा पूरा फोकस इस पर था कि हम यह मैच जीते। सभी खिलाड़ियों को शांत रहना बेहद जरूरी था ताकि हम अपनी योजना के तहत खेल सके।

जब दक्षिण अफ्रीका को अंतिम पांच ओवर में 30 रनों की जरूरत थी उसके बाद जिस तरीके से हमने गेंदबाजी की वो सच में कमाल की बात है। हमें बस अपने काम पर फोकस करना था और ज्यादा चीजों के बारे में नहीं सोचना था। हम लोगों ने जल्दबाजी नहीं की और इसी वजह से टीम ने जीत दर्ज की।’

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने फाइनल में दिखाया था कमाल का प्रदर्शन

बता दें, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अंतिम पांच ओवर में सिर्फ 22 रन दिए और भारत ने इस मैच को 7 रन से अपने नाम किया। अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी और हार्दिक पांड्या ने पहले ही गेंद पर डेविड मिलर का विकेट लेकर इस मैच का रुख पूरी तरीके से भारत की ओर ला दिया।

भारतीय टीम को अब 27 जुलाई से श्रीलंका का दौरा करना है और इस दौरें में भी टीम जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में भी आराम दिया जा सकता है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...