
Cooper Connolly. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। ऑस्ट्रेलिया को सुपर 8 में अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है।
इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में कूपर कोनोली को पहली बार शामिल किया गया है। बता दें, बिग बैश लीग 2023 में इस युवा खिलाड़ी ने पर्थ स्कॉरचर्स की ओर से 11 गेंदों में 25 रनों की आक्रामक पारी खेली थी और सभी फैंस का दिल जीत लिया। कूपर कोनोली के पास घरेलू क्रिकेट में 15 टी20 का अनुभव है।
हाल ही में इस युवा खिलाड़ी ने अपने अंतरराष्ट्रीय टीम में चयन को लेकर बड़ा खुलासा किया। कूपर कोनोली के मुताबिक जब उनका नाम लिया गया तब वो खुद काफी हैरान थे। हालांकि अगर युवा खिलाड़ी को मौका मिलता है तो वो इसमें अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
cricket.com.au के मुताबिक कूपर कोनोली ने कहा कि, ‘मैं एक जगह बिल्कुल भी नहीं बैठ पा रहा था। 10 से 15 मिनट में सिर्फ चल रहा था और यह मेरे लिए हैरान कर देने वाला समय था। काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने पर्थ स्कॉचर्स और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ अच्छे प्रदर्शन किए। इसकी वजह से मेरे अंदर रात में विश्वास भी काफी बढ़ गया लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैंने ऐसा अनुभव बिल्कुल भी नहीं किया था। टीम में ट्रेविस हेड जैसे कुछ क्वालिटी खिलाड़ी है और मैं उनसे काफी कुछ सीखना चाहूंगा। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं उसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहूंगा।’
जॉर्ज बेली ने कूपर कोनोली को लेकर अपना पक्ष रखा
जॉर्ज बेली ने इस युवा खिलाड़ी को लेकर कहा कि, ‘पर्थ के लिए कूपर कोनोली ने मिडिल ऑर्डर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं वो स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं और नंबर चार से नंबर 7 के बीच में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
अगर आप हमारी टी20 टीम देखे तो मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस ने टॉप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं इन दोनों ही खिलाड़ियों ने फिनिशर की भूमिका भी काफी अच्छी तरह से निभाई है। मुझे लगता है कि कॉपर के पास भी यही काबिलियत है और आगामी सीरीज में युवा खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं।’
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

