Skip to main content

ताजा खबर

MLC 2024: ग्लेन मैक्सवेल ने अपने जेस्चर से जीता करोड़ों लोगों का दिल, युवा फैन को दे दिया अपना POTM पुरस्कार

MLC 2024 ग्लेन मैक्सवेल ने अपने जेस्चर से जीता करोड़ों लोगों का दिल युवा फैन को दे दिया अपना POTM पुरस्कार

Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउडंर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपने एक जेस्चर से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने MLC के दौरान मिले प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार को एक युवा फैन को दे दिया। साथ में उसे ऑटोग्राफ भी दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि मेजर लीग क्रिकेट 2024 में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच मुकाबला खेला गया। मुकाबले में मैक्सवेल ने किफायती गेंदबाजी की। मैक्सवेल ने अपने स्पैल में 15 रन दिए और तीन विकेट चटकाए। इसकी बदौलत नाइट राइडर्स को कुल 129 रनों पर रोक दिया गया। इस शानदार गेंदबाजी के लिए लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वाशिंगटन फ्रीडम ने शेयर किया वीडियो

POTM पुरस्कार जीतने के बाद वह मैदान में गए और एक नन्हें फैन को अपना पुरस्कार दे दिया और उसे ऑटोग्राफ भी दिया। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मैक्सवेल को मैच के बाद एक युवा फैन को एक बड़ा बॉक्स देते हुए देखा गया।

मैक्सवेल द्वारा युवा फैन को पुरस्कार देने का वीडियो वाशिंगटन फ्रीडम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया है। फ्रीडम ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘ग्लेन मैक्सवेल ने विनम्रतापूर्वक अपना POTM पुरस्कार अपने प्रशंसक को दिया’

वहीं मैच के बाद अपने प्रदर्शन पर बोलते हुए मैक्सवेल ने कहा कि, परिस्थितियों और सौरभ द्वारा शीर्ष क्रम में विकेट लेने के मामले में हम भाग्यशाली हैं। विकेट से कुछ मदद मिलना अच्छा था। थोड़ी सी घुमाव थी, थोड़ी सी असंगतता थी। यह एक अच्छा दिन था और शीर्ष पर जाना भी अच्छा था। मुझे बल्लेबाजी न करना बिल्कुल पसंद है; मेरे शरीर को थोड़ा आराम देना बहुत अच्छा है। स्मज (स्टीव स्मिथ) एक लीडर और ओपनर के रूप में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उनका साथ होना बहुत भाग्यशाली है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...