Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांडया या शुभमन गिल नहीं- BCCI इस खिलाड़ी को बनाना चाहती है टीम इंडिया का कप्तान 

हार्दिक पांडया या शुभमन गिल नहीं- BCCI इस खिलाड़ी को बनाना चाहती है टीम इंडिया का कप्तान 
Team India (Image Credit- Twitter X)कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया। उनके इस फैसले के बाद टीम इंडिया के कैप्टन की कुर्सी खाली हो गई है। हाल ही में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था। इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह दी गई थी। इस बीच टीम की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई और इस सीरीज में भारतीय टीम ने 4-1 से जीत हासिल की।

इस सीरीज के लिए आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह दी गई थी। इस बीच बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे गिल के पास खुद को साबित करने का मौका था, और उन्होंने इस अवसर को दोनों हाथों से स्वीकार किया। उनका सबसे ज्यादा प्रदर्शन बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व में देखने को मिला।

अब भारत श्रीलंका के दौरे पर जाएगा और गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में डेब्यू करेंगे। लेकिन अब सवाल है कि आखिर क्यों टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट का कप्तान होगा? अनुमान लगाया जा रहा है की टीम के उपकप्तान हार्दिक पांडया को कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन अब एक नए खिलाड़ी का नाम आया है जिसपर खुद बीसीसीआई विचार कर रही है।

बीसीसीआई इस खिलाड़ी को बनाना चाहती है टीम इंडिया का कप्तान 

भारत के वनडे वर्ल्ड कप अभियान के बाद रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। इस बीच सूर्यकुमार ने राष्ट्रीय टी20 टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। बीसीसीआई चाह रहा है कि सूर्यकुमार यादव उनके कप्तान बने रहे। अब बीसीसीआई सूत्र ने आगामी कप्तान को लेकर एक बयान दिया है-

“यह एक नाजुक मामला है। हार्दिक की फिटनेस एक मुद्दा है लेकिन उन्होंने भारत के आईसीसी संकट को उबारने में बड़ी भूमिका निभाई है। जहां तक ​​सूर्यकुमार का सवाल है, हमें टीम से फीडबैक मिला है कि उनकी कप्तानी शैली को ड्रेसिंग रूम ने काफी सराहा है।”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...