Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: अंतिम टी20 में रियान पराग और मुकेश कुमार को इन दो खिलाड़ियों की जगह भारतीय प्लेइंग XI में किया गया शामिल

Zim vs Ind (Pic Source-X)

इस समय जिंबाब्वे और भारत के बीच पांचवा और अंतिम टी20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। जिंबाब्वे ने अंतिम मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें, 5 मैच की टी20 सीरीज में भारत इस समय 3-1 से आगे है। टीम इस अंतिम टी20 मुकाबले को भी अपने नाम जरूर करना चाहेगी।

इस महत्वपूर्ण मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव किए हैं। भारत ने पांचवें टी20 के लिए इनफॉर्म बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और खलील अहमद को आराम दिया है और इन दोनों ही खिलाड़ियों की जगह रियान पराग और मुकेश कुमार को अपनी प्लेइंग XI में शामिल किया है।

रियान पराग का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा रहा था और इसी वजह से उन्हें जिंबाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे पांचवे टी20 मैच की भारतीय प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी तक इस सीरीज में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अंतिम टी20 में आराम दिया है।

वहीं मेजबान जिंबाब्वे ने अपनी प्लेइंग XI में सिर्फ एक बदलाव किया है। Tendai Chatara को Brandon Mavuta की जगह शामिल किया गया है।

जिंबाब्वे ने पांचवें और अंतिम टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बता दें, इस सीरीज के पहले मैच को मेजबान ने अपने नाम किया था। भारतीय टीम के खिलाड़ी पहले टी20 में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने काफी अच्छी वापसी की और लगातार तीन मुकाबले जीते।

शुभमन गिल की कप्तानी में अभी तक युवा खिलाड़ियों ने इस सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया है। इस अंतिम मैच को भी दोनों टीम में अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। अब देखना यह है कि पांचवें टी20 को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...