Skip to main content

ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने चौथे टी-20 में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, तोड़े ये 4 बड़े रिकार्ड

ZIM vs IND (Photo Source: Getty Images)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जिम्बाब्वे ने मारुमानी और मधवेरे की 63 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए।

जवाब में टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की नाबाद साझेदारी की बदौलत 15.2 ओवर में 156 रन बनाए और 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बनाए। वो रिकार्ड्स कौन से हैं आइए हम आपको बताते हैं।

150+ रनों का पीछा करते हुए भारत की पहली 10 विकेट से जीत

T20I के इतिहास में 150 से अधिक रनों का पीछा करते हुए 10 विकेट से यह भारत की पहली जीत है। वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा सिर्फ 5 बार हुआ है। इस लिस्ट में भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड शामिल है। पाकिस्तान ने यह कारनामा दो बार भारत और इंग्लैंड के खिलाफ किया है।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, कराची, 2022 (लक्ष्य: 200)
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, हैमिल्टन, 2016 (लक्ष्य: 169)
इंग्लैंड बनाम भारत, एडिलेड, 2022 (लक्ष्य: 169)
भारत बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024 (लक्ष्य: 153)
पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई, 2021 (लक्ष्य: 152)

T20I में रन चेज में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनशिप

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की यह 156 रनों की साझेदारी भारत के लिए T20I में किसी भी विकेट के लिए रन चेज में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सबसे बड़ी पार्टनशिप का रिकॉर्ड भी इन्हीं दोनों के नाम है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में यशस्वी और गिल ने मिलकर 165 रन जोड़े थे।

165 – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023
156* – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024
130 – शिखर धवन और ऋषभ पंत बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई, 2018
123 – रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2018

भारत के लिए 150+ रन की ओपनिंग पार्टनशिप

भारत के लिए यह 150+ रन की पांचवीं ओपनिंग पार्टनरशिप है। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और केएल राहुल के नाम है। इन दोनों खिलाड़ियों ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 165 रन जोड़े थे। रोहित शर्मा ने इस दौरान 35 गेंदों पर अपना सबसे तेज शतक भी जड़ा था।

165 – रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
165 – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023
160 – रोहित शर्मा और शिखर धवन बनाम आयरलैंड, डबलिन, 2018
158 – रोहित शर्मा और शिखर धवन बनाम न्यूजीलैंड, दिल्ली, 2017
156* – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...

T20 World Cup 2026: 5 प्लेयर बैटल, जिनपर रहेगी फैंस की नजर

T20 World Cup 2026 Top five player (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट भारत...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खलेगी विराट-रोहित की कमी: अनिल कुंबले

India T20 World Cup 2024 (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी...

T20 WC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटर, किंग कोहली इस नंबर पर मौजूद

IND vs SA 2025: Virat Kohli (image via BCCI/X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट...