Skip to main content

ताजा खबर

अनंत-राधिका की वेडिंग सेरेमनी में धोनी ने वाइफ साक्षी संग मारी स्टाइलिश ड्रेस में एंट्री- वीडियो हुआ वायरल

MS Dhoni and Sakshi Dhoni. (Image Source: X)

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जोरों पर है। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का विवाह समारोह 12 जुलाई को है। इससे पहले एक पारिवारिक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इसमें टीम इंडिया के भी खिलाड़ी मौजूद थे। टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांडया पार्टी में दिखाए दिए थे। वहीं, धोनी (MS Dhoni) भी क्रिकेट से दूर निजी जिंदगी में काफी व्यस्त हैं। उन्हें पूरे वेडिंग के दौरान अपनी वाइफ साक्षी धोनी के साथ देखा गया।

Viralbhayani नाम से महशूर इंस्टाग्राम पेज पर धोनी और वाइफ साक्षी धोनी की वीडियो शेयर की गई। इस वीडियो में धोनी और साक्षी बेहद ही स्टाइलिश कपड़े में नजर आए और फोटो के लिए बेहतरीन पोज भी दिए। दोनों इतने कमाल के लग रहे हो जैसे यहीं वर और वधू हैं। आइए आप भी देखें वह वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में धोनी ने जमकर किया था डांस- देखें वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी, शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को साथ में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में जमकर डांस करते हुए देखा गया था। यह संगीत सेरेमनी कुछ दिनों पहले मुंबई में आयोजित की गई थी।

दोनों क्रिकेट खिलाड़ी और सलमान खान को प्रसिद्ध गाना जुम्मे की रात में डांस करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। यही नहीं इस वीडियो में रणवीर सिंह और दोनों अंबानी भाइयों को भी साथ में डांस करते हुए देखा गया था। इस कार्यक्रम में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे।

Dhoni, Salman Khan, Ranveer, Hardik dancing together in Anant Ambani Sangeet Ceremony. 🔥 pic.twitter.com/lvFjDUUlhy

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 6, 2024

धोनी ने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी और चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब जिताए हैं। धोनी ने डेढ़ दशक में 350 वनडे मैच खेले और 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 90 मैच खेले और 38.09 की औसत से 476 रन बनाए और उन्होंने आईपीएल में 5243 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...