Skip to main content

ताजा खबर

कौन है Russian मॉडल Elena Tuteja जिसे डेट कर रहे हैं हार्दिक पांडया? तस्वीरें हुई वायरल

कौन है Russian मॉडल Elena Tuteja जिसे डेट कर रहे हैं हार्दिक पांडया? तस्वीरें हुई वायरल

Hardik Pandya and Elena Tuteja Dating Rumours (Pic Source Instagram)

Hardik Pandya and Elena Tuteja Dating Rumours?: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांडया विश्व चैंपियन बनने के बाद देश लौट आए हैं। हार्दिक ने टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन पिछले कुछ महीनों से हार्दिक की निजी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है।

ऐसी अफवाहें हैं कि वह अपनी पत्नी नताशा को तलाक देने वाले हैं।  हार्दिक पांडया और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बीच तलाक की अफवाहें खूब जोरों पर हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद नताशा ने हार्दिक के लिए सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट भी नहीं किया था। लेकिन अब मशहूर Russian Model ने हार्दिक के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जिसने अफवाहों को और आग दे दी है।

जी हां, रशियन मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस एलेना टुटेजा (Elena Tuteja) ने हार्दिक के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा- “भारत को अपने चैंपियंस पर बहुत गर्व है, मैंने उनमें से एक के साथ अपनी शूटिंग को याद रखने का फैसला किया. हार्दिक पांड्या जिन्होंने हमें अपनी टीम के साथ गर्व महसूस करवाया।”

Elena Tuteja की Hardik Pandya के साथ तस्वीर

इस पोस्ट के बाद भारतीय फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, कुछ यूजर्स उन्हें हार्दिक पांडया की गर्लफ्रेंड बता रहे हैं तो कुछ भाभी कमेंट कर रहे हैं।

कौन है Elena Tuteja जिसने हार्दिक पांडया के साथ डाली तस्वीर?

एलेना टुटेजा एक रूसी मॉडल (Russian Model) और बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood Actress) हैं। उनका जन्म मॉस्को में हुआ था। कुछ साल पहले वह मुंबई आईं और मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में उन्हें तीसरा स्थान मिला था। ऐलेना टीवी सीरीज पार्टनर्स, सावधान इंडिया और बत्तमीज दिल में नजर आ चुकी हैं।

আরো ताजा खबर

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...

आखिरकार पूरा हुआ ट्रेड! MI छोड़ अब PBKS के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई से जुड़े अर्शदीप सिंह

IPL 2027 Trade: Hardik Pandya Moves to Punjab Kings as Arshdeep Singh Joins Mumbai Indians (image via X) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऑफिशियल तौर...