Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा के बाद यह खिलाड़ी होगा भारत के टी20 और वनडे टीम का कप्तान! हार्दिक पांडया का पत्ता कटा?

रोहित शर्मा के बाद यह खिलाड़ी होगा भारत के टी20 और वनडे टीम का कप्तान हार्दिक पांडया का पत्ता कटा

KL Rahul. (Image Source: BCCI X)

India tour of Sri Lanka 2024: विश्व चैंपियन टीम इंडिया इस समय शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद भारत श्रीलंका का दौरा करेगा, जहां वह तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा।

वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के लिए नए कोच और नए कप्तान की नियुक्ति होनी है। हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि नए कोच के नाम की घोषणा श्रीलंका दौरे से पहले की जाएगी। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

सीनियर भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह इस वनडे और टी20 सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। ऐसे में टी20 टीम इंडिया के कप्तान की भी घोषणा होनी चाहिए।

श्रीलंका दौरे के लिए कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?

फिलहाल करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रोहित शर्मा की जगह पर केएल राहुल को श्रीलंका दौरे के लिए टी20 टीम की कप्तानी दी जाएगी। इसके अलावा, रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया जाएगा और हार्दिक या राहुल में से किसी एक को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का नेतृत्व करने की संभावना है।

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। पहले दक्षिण अफ्रीका में वनडे टीम का नेतृत्व कर चुके केएल राहुल के श्रीलंका दौरे पर भी टीम का नेतृत्व करने की संभावना है। यानी दोनों फॉर्मेट के लिए श्रीलंका दौरे पर केएल राहुल कप्तान बन सकते हैं। श्रीलंका दौरे में तीन मैचों की टी20 सीरीज 27 जुलाई से 30 जुलाई तक खेली जाएगी। जिसके बाद फिर 2 अगस्त से 7 अगस्त तक वनडे सीरीज खेली जाएगी।

India Tour of Sri Lanka 2024, T20I Series Schedule

पहला टी20, 27 जुलाई- 7 बजे

दूसरा टी20, 28 जुलाई- 7 बजे

तीसरा टी20, 30 जुलाई, 7 बजे

India Tour of Sri Lanka 2024, ODI Series Schedule

पहला वनडे, 2 अगस्त- 2ः30 बजे

दूसरा वनडे, 4 अगस्त- 2ः30 बजे

तीसरा वनडे- 7 अगस्त, 2ः30 बजे

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...